Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए नि... सोनिया गांधी की आत्मकथा में 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा ग... भारत की महात्वाकांक्षी बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना, समुद्र तल से 17,244 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख म... उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए... सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार...

खंडवा में दर्दनाक हादसा: ईंट फैक्ट्री में काम करते समय 12 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत

33

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में 12 फिट की ऊंचाई से गिरे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के  ग्राम धारकवाड़ी की बताई जा रही है।शनिवार को गांव के बाहर ईंट बनाने वाले प्लांट पर काम कर रहे मजदूर की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। साथ में काम कर रहे साथी लोग मजदूर को लेकर मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी लगते ही मुंदी थाने के एसआई उमेश लाखरे और आरक्षक नरेंद्र यादव अस्पताल पहुँचे। और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  पुलिस के मुताबिक मृतक ज्ञानेंद्र पिता भारत सिंग रघुवंशी (24)  निवासी ग्राम बरबसपुर जिला उमरिया शनिवार को ग्राम धारकवाड़ी में परमहंस कंपनी में ईंट बनाने की  फेक्ट्री में कार्य कर रहा था।

इस बीच ज्ञानेंद्र कार्य करने के लिए ब्रेसिंग का सहारा लेकर ऊपर चढ़े  तभी लगभग 12 फिट ऊँचाई से वह नीचे गिर कर घायल हो गया। उसके साथ में काम कर रहे दूसरे साथियों ने उसकी आवाज सुनी तो वह भी नीचे आए और कंपनी के वाहन से घायल ज्ञानेंद्र को मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर मामले को जांच में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.