Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

छिंदवाड़ा में बार-बार अतिक्रमण कर रहा फौजी जूस… कोतवाल को आया गुस्सा, ले गए थाने

51

छिंदवाड़ा। बुधवार को कोतवाली, यातायात एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने जेल तिराहा से लेकर ईएलसी तक अतिक्रमण हटाने के लिए फिर एक व्यापक अभियान चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना एवं जनसुविधाओं को बहाल करना था।

‘फौजी फ्रूट’ पर कानूनी कार्रवाई की गई

अभियान के दौरान शांति भंग करने की संभावना के तहत ‘फौजी फ्रूट’ पर कानूनी कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली ने 170 बी एन एस एस के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों पर सख्त कदम उठाए। इसके अतिरिक्त, फवारा चौक पर स्थित जैन चाट पर अतिक्रमण हटाने के दौरान अवैध रूप से लगाए गए टीन सेट को तोड़ा गया।

अधिकारी बोले-कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी

अतिक्रमणकारियों पर बाउंड ओवर की कानूनी कार्रवाई की गई। नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि शहर के सभी हिस्सों में अवैध अतिक्रमण हटाया जा सके और आम नागरिकों को सुचारू यातायात एवं सुविधाएं प्राप्त हों।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.