Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

बड़वानी के पानसेमल में कांग्रेस को करारा झटका, डेढ़ सौ कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल

23

बड़वानी : जिले के पानसेमल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. 150 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए. इस प्रकार 100 परिवारों के वोट अब बीजेपी को मिलेंगे. इन लोगों ने विकास कार्यों की समस्याएं बताकर कांग्रेस छोड़ी. पानसेमल विधानसभा सीट पर कांग्रेस को ये बड़ी क्षति मानी जा रही है. कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. ये सभी कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे, जिन्होंने बीजेपी ज्वाइन की.

कांग्रेस नेताओं से नाराज होकर पार्टी बदली

भाजपा में शामिल हुए ग्रामीणों ने बताया “कई वर्षों से उनके गांवों में सड़क, बिजली, पुलिया और अन्य मूलभूत सुविधाओं का काम या तो रुका हुआ है या शुरू ही नहीं हुआ. कांग्रेस नेताओं, पूर्व विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारियों से कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन केवल आश्वासन मिले, काम नहीं हुआ. लगातार उपेक्षा से ग्रामीणों में नाराज़गी थी. इसी के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया.” शकाराम भंडारी ने बताया “बीजेपी के विकास कार्यों से प्रेरित होकर हम लोगों ने पार्टी बदली है.”

पानसेमल विधायक ने दिया विकास कार्य कराने का भरोसा

पानसेमल विधायक श्याम बर्डे ने अपने कार्यालय पर सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा “भाजपा परिवार में आने वाले हर कार्यकर्ता का सम्मान है. हमारी सरकार का लक्ष्य हर गांव और हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है. अब इन गांवों में रुके हुए विकास कार्य तेजी से पूरे कराए जाएंगे.”

गांव में विकास के लिए बीजेपी में शामिल

गोंगवाड़ा निवासी रविंद्र भंडारी ने बताया “गांव में सालों से बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं. सड़क नहीं, बिजली की दिक्कत, पुलिया अधूरी है. हर बार सिर्फ तारीखें मिलती थी. पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन और अन्य नेताओं से कई बार मुलाकात की, लेकिन नतीजा शून्य रहा. अब भाजपा में शामिल होकर उम्मीद है कि हमारे गांव को विकास मिलेगा.” जानकारों का कहना है इतने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का पार्टी बदलना आने वाले समय में भाजपा की ग्रामीण पकड़ और मजबूत करेगा.

गांव में विकास के लिए बीजेपी में शामिल

गोंगवाड़ा निवासी रविंद्र भंडारी ने बताया “गांव में सालों से बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं. सड़क नहीं, बिजली की दिक्कत, पुलिया अधूरी है. हर बार सिर्फ तारीखें मिलती थी. पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन और अन्य नेताओं से कई बार मुलाकात की, लेकिन नतीजा शून्य रहा. अब भाजपा में शामिल होकर उम्मीद है कि हमारे गांव को विकास मिलेगा.” जानकारों का कहना है इतने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का पार्टी बदलना आने वाले समय में भाजपा की ग्रामीण पकड़ और मजबूत करेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.