Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...

मोगरी से महिला की हत्या, 12 साल की बेटी बोली- पापा ने मार डाला, पत्नी पर शक करता था आरोपी

35

ग्वालियर: ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी को कपड़े धोने वाली मोगरी से मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में केस दर्ज कर जाँच शुरू कर है.

मामला ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ले का है. यहां रहने वाले धर्मेंद्र मौर्य का काफ़ी समय से पत्नी से घरेलू झगड़े चल रहा था. परिवार आर्थिक तंगी से गुज़र रहा था. धर्मेंद्र वेल्डिंग का काम कर थोड़ा बहुत कमा लेता था लेकिन उनके दो बेटे और एक बेटी है, जिनकी पढ़ाई और घर खर्च पूरा नहीं होता था.

स्कूल में नौकरी करने बाहर जाती थी महिला, इसी पर बढ़ा विवाद

इस वजह से उसकी पत्नी रेनू ने एक प्राइवेट स्कूल में बाई की (बच्चों को लाने ले जाने का काम) नौकरी कर ली. जिसके बाद वह सुबह से घर से निकलती और शाम तक लौटती. और यही दोनों के बीच बड़ी वजह कलह वजह बन गई.

चरित्र शंका पर हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मेंद्र को अपनी पत्नी रेनू पर चरित्र शंका होने लगी. जिसको लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होने लगा. बुधवार देर रात भी इसी को लेकर फिर विवाद हुआ और यह विवाद इतना बढ़ा गया कि, आरोपी ने पत्नी के सिर पर घर में रखी कपड़े धोने वाली लकड़ी की मोगरी दे मारी जिससे वह लहूलुहान हो कर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई.

खून बह रहा था तो शव पर डाल दिया कंबल

घटना के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को मृत पा कर उसके चेहरे पर कंबल डाल दिया. मां की तेज आवाज सुनकर घर की ऊपरी मंजिल में अपनी दादी के साथ सो रही उनकी 12 साल की बेटी मानसी नीचे आई तो उसने पिता मां की लाश के साथ खड़ा देखा. बेटी को देखते ही वह मौके से फरार हो गया.

बड़े बेटे ने दी पुलिस को हत्या की सूचना

इस पूरे वाक़ये के बाद आरोपी के बड़े बेटे ने पुलिस को फ़ोन पर घटना की जानकारी दी. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शक करता था. वहीं अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बेटी बोली, पापा ने कर दी माँ की हत्या

मृतक महिला की बेटी मानसी ने बताया, “रात में अचानक खटर-पटर की आवाजें आ रही थीं. पहले लगा कोई दरवाजा खटखटा रहा है लेकिन जब नीचे उतर कर देखा तो अंदर पापा मम्मी की लाश को ढ़ंक रहे थे. ” वह दौड़ कर अपनी दादी के पास पहुंची और पूरी बात बताई इसके बाद आरोपी की मां ने नीचे पहुंच कर दरवाजा खुलवाया तो वहाँ खून फैला हुआ था.

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर जयन्द्रगंज थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने कहा, महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है. आरोपी को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है. हत्या के पीछे आरोपी की क्या मंशा थी इसकी जाँच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.