Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime News: घोड़ा फार्म संचालक की हत्या से सनसनी, शरीर पर तेजधार हथियार के निशान, जांच में जुटी पुलि... Fraud Alert: पूर्व सैनिक से 1.38 करोड़ की डिजिटल ठगी, ठगों ने ऐसे रचा पूरा खेल, आप भी रहें सावधान Hisar Crime News: हिसार में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, हथियार के साथ पकड़ी गई महिला Jhajjar News: झज्जर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदा लगा कर दी जान; मचा कोहराम 2 साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझी, हत्यारों ने ऐसे की थी पूरी साजिश...अब हुआ खुलासा Cyber Fraud: कंपनी का मालिक बनकर अकाउंटेंट से कराए लाखों रुपए ट्रांसफर, दो शातिर ठग गिरफ्तार Sunil Jaglan News: सुनील जागलान का 'सरपंच गाइडेंस सेंटर' ग्रामीण भारत में ला रहा बदलाव, जानें कैसे ब... Traffic Advisory: कल घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट, इन रास्तों पर रहेगी वाहनों की No Entr... Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द कम होंगे बिजली के दाम, सीएम ने दी मंजूरी Crime News: फिरौती न देने पर 42 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार

युवक के गले से सोने की चेन छीनने का मामला, पुलिस के हाथ लगी सफलता

4

लुधियाना: सिविल अस्पताल टी प्वाइंट के निकट एक्टिवा सवार 2 लुटेरों ने एक युवक के गले से 4 तोले सोने की चैन छीन ली। पीड़ित ने थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को शिकायत दी है। 5 दिन बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली ओर पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित प्रभजीत सिंह निवासी आलमगीर ने बताया कि उसकी इस्लामगंज के निकट मोबाइल शॉप है। 1 दिसबंर को वह दोपहर करीब डेढ़ बजे सी एम सी रोड़ से दुकान की तरफ जा रहा था। सिवल अस्पताल टी फ्वाइंट के निकट एक्टिवा सवार 2 लुटेरों ने उसकी एक्टिवा को रोका ओर कंधे पर हाथ रख कर बातचीत करने लगे। वह कुछ समझ पाता इतने में एक लुटेरे ने उसके गले में पहनी 5 तोले सोने की चैन छीन ली। चैन का कुछ हिस्सा उसके हाथ में रह गया, जबकि करीब 4 तोले से अधिक चैन लुटेरे छीन कर फरार हो गए।

पीड़ित का कहना है पुलिस लुटेरों की 4-5 दिन से तलाश कर रही थी। आरोपियों की पहचान करने के लिए वह खुद इलाके में परिसरों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने के लिए पुलिस के साथ गया। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मेहनत कर आरोपियों की पहचान कर ली है। इस सबंधी थाना डिवीजन नंबर 3 प्रभारी इंस्पैक्टर जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कड़ी मेहनत कर आरोपियों की पहचान जुटा ली है। आरोपियों की पहचान सर्बजीत सिंह निवासी हरि करतार कालोनी व रविन्द्र सिंह निवासी माडल टाऊन एक्सटेंशन के रुप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित प्रभजीत सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जायेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.