Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ...

शराब बनाने वाली कंपनी ने किया कमाल, निवेशक हुए मालामाल

45

ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स ने शेयर बाजार में जोरदार एंट्री की है. कंपनी के आईपीओ को बढ़िया रिस्पांस मिला था. कंपनी का आईपीओ 281 रुपए के मुकाबले 14 फीसदी उछाल के साथ मगंलवार को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ है.

बीएसई पर शेयर आईपीओ के मूल्य से 13.20 प्रतिशत बढ़कर 318.10 रुपये पर खुला. बाद में यह 14.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 322.40 रुपये तक पहुंच. वही एनएसई पर इस कंपनी का शेयर 13.87 प्रतिशत की उछाल के साथ 320 रुपए पर लिस्ट हुआ. कंपनी की मार्केट कैप 8,869.61 करोड़ रुपए रहा है.

आईपीओ से जुटाए इतने करोड़

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का आईपीओ के जरिए 1500 करोड़ रुपए जुटाए. कंपनी के आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयरों के फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरहोल्डर्स के 500 करोड़ रुपए के OFS शामिल थे. इसका मूल्य दायरा 267-281 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 449 करोड़ रुपये जुटाए हैं. कंपनी इन पैसो का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए लिए करेगी और एक हिस्सा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

क्या करती है कंपनी

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स, इंडियन मेड फॉरेन लिकर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. इस कंपनी के पास व्हिस्की, ब्रांडी, रम और वोदका के 16 ब्रांडों के प्रॉडक्ट हैं. इनमें ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की, स्टर्लिंग रिजर्व, ऑफिसर्स चॉइस ब्लू और आईकॉनिक व्हिस्की वगैरह शामिल हैं. इस कंपनी की अच्छी लिस्टिंग से उन निवेशकों को तगड़ी कमाई हुई होगी जिन्होंने इसके आईपीओ में पैसा लगाया था. 281 रुपए के भाव पर जिस निवेशक ने आईपीओ में पैसा लगाया होगा आज उनके पैसे 14 फीसदी बढ़ गए होंगे यानी केवल एक हफ्ते के अंदर 14 फीसदी का मुनाफा हुआ है. इस कंपनी का आईपीओ 25 जून को खुला था और 27 जून तक इसमें पैसा लगाने का मौका कंपनी ने दिया था. देश में शराब बनाने वाली कंपनियों के शेयर में बीते कुछ सालों में उछाल दर्ज की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.