Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...

बारबाडोस की पिच को जीवन भर नहीं भूलेंगे रोहित शर्मा, बताया क्यों खाई थी इसकी मिट्टी?

28

भारतीय टीम ने 2007 में महेंद्र सिंह की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. रोहित शर्मा भी उस टीम का हिस्सा थे. हालांकि, इसके बाद वो कभी किसी वर्ल्ड कप को नहीं जीत पाए. जब उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया, तो 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें इंग्लैंड के हाथों करारी का सामना करना पड़ा. इसके बाद से वो हर हालत में एक वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करना चाहते थे. उन्होंने इसके लिए हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर दो साल तक मेहनत की और एक मजबूत टीम बनाई. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार और 17 साल के लंब इंतजार के बाद जब बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हाथ लगी, तो वो इमोशनल हो गए और भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले की पिच की मिट्टी खाई. अब बीसीसीआई के एक वीडियो में इसके पीछे के असल कारण को बताया है.

बारबाडोस की पिच को कभी नहीं भूलेंगे

बीसीसीआई ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप की जीत के मायने और सेलिब्रेशन के तरीके के बारे में खुलकर बात की है. इस वीडियो में उन्होंने कहा कि जीत के बाद वो कैसा महसूस कर रहे थे, उसे बता पाना मुश्किल. रोहित ने मिट्टी खाकर सेलिब्रेट करने को लेकर कहा कि उस मोमेंट में उन्हें जो दिल में वो कर दिया. मैच के बाद जब वो पिच पर पहुंचे तो उन्हें एहसास हुआ कि बारबाडोस की उस पिच ने उनके सालों के सपने को पूरा किया है. उन्हें जीवन की हर खुशी दे दी है. इसलिए वो इसका अपने आप में समा लेना चाहते थे. यही कारण है उन्होंने उस पिच की मिट्टी खाई. रोहित ने कहा कि वो बारबाडोस के मैदान और पिच को जीवन भर नहीं भूलेंगे.

रातभर नहीं सोए रोहित

रोहित शर्मा ने वीडियो में ये भी खुलासा किया कि ट्रॉफी जीतकर उन्होंने बाकी खिलाड़ियों के साथ खूब मजे किए. सभी होटल में जमकर सेलिब्रेट किया. सालों की मेहनत के बाद उन्हें वो ट्रॉफी मिली थी, इसलिए इसकी खुशी में रातभर सो नहीं पाए थे. रोहित ने कहा कि इस खुशी के लिए रातभर जगने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.