Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर! महीने के पहले दिन लोगों के लिए आई अच्छी खबर

15

चंडीगढ़: नए महीने की शुरुआत के साथ ही पंजाब और देशभर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 10 रुपए की कमी की है। यह कटौती रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे व्यापारियों के लिए राहत की खबर है, जो लंबे समय से बढ़ती गैस कीमतों से परेशान थे। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत इस बार भी बिना बदलाव के बनी हुई है, जिससे आम घरों को कोई अतिरिक्त राहत नहीं मिल पाई।

चंडीगढ़ में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1,599.50 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले यह 1,609.50 रुपए था। लुधियाना में इसकी नई कीमत 1663 रुपए , जालंधर में 1679 रुपए  और अमृतसर में 1689.50 रुपए  हो गई है। देशभर में घरेलू LPG की कीमतें अभी भी 850 रुपए से 960 रुपए के बीच बनी हुई हैं। प्रमुख शहरों में दरें इस प्रकार हैं, जिसमें दिल्ली 853 रुपए, मुंबई 852.50 रुपए, लखनऊ 890.50 रुपए, अहमदाबाद 860 रुपए, हैदराबाद 905 रु, वाराणसी 916.50 रु, पटना 951 रु आदिश शामिल है।

अन्य राज्यों में कमर्शियल सिलेंडर की दरें पटना 1580 रु, नोएडा 1703 रु, लखनऊ 1585 रु, भोपाल 1597 रु, गुरुग्राम 1597 रु आदि शामिल है। पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर में 5 रुपए की कटौती की गई थी, जबकि अक्टूबर में 16 रुपए का इजाफा हुआ था। अब हुई यह नई कमी व्यापारियों के लिए थोड़ी और राहत लेकर आई है। घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की दरों में लगातार दूसरे महीने कटौती से बाजार में हल्की राहत महसूस की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.