Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

Jalandhar के ‘काजी मंडी’ की होश उड़ा देने वाली Video आई सामने ! 8 से 10 युवकों ने…

21

जालंधर: शहर के काज़ी मंडी के साथ लगते संतोषी नगर इलाके में देर रात गुंडागर्दी की बड़ी घटना सामने आई है। मामूली विवाद के बाद 8 से 10 युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने इलाके में खड़ी कई गाड़ियों को भी तोड़फोड़ दिया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।

घटना संतोषी नगर गली नंबर 2 की है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजीव कुमार का गाड़ी पार्किंग को लेकर कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। राजीव के भाई मिंटू कुमार ने बताया कि पहले 2–3 युवकों से कहासुनी हुई, लेकिन थोड़ी देर बाद लगभग 8–10 युवक हथियार लेकर गली में पहुंच गए और राजीव पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने राजीव को बुरी तरह पीटा और उसे घायल कर दिया। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने गली में कई टू-व्हीलर तोड़ दिए और कुछ घरों पर पत्थर भी फेंके।पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना रामा मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.