Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दुल्हन मंजू कहां है? शादी की दूसरी रात ही दूल्हे को छोड़कर हुई फरार, सीतापुर में चप्पे-चप्पे पर तलाश रही पुलिस, क्या है इसके पीछे का राज?

15

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दुल्हन शादी के बाद दूसरे दिन ही ससुराल से फरार हो गई. दुल्हन खुद तो फरार हुई ही, इसके साथ ही अपने घर में रखे जेवरात और कपड़े भी लेकर चली गई. ससुराल वालों ने उसे ढूढ़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिली. उन्होंने दुल्हन के मायके वालों को फोन किया और उनसे बहू की जानकारी ली, लेकिन उन्हें भी दुल्हन के बारे में कुछ नहीं पता था.

इसके बाद ससुराल वालों ने थाने में बहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. अब पुलिस दुल्हन की तलाश में जुट गई. फरार दुल्हन के पति ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी के दो दिन बाद ही पत्नी घर से गायब हो गई और घर में रखे जेवरात और कपड़े भी गायब हैं. पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू की. अब पुलिस फरार दुल्हन को खोज रही है.

24 नवंबर को हुई थी मंजू-गोविंद की शादी

दरअसल, ये मामला सीतापुर के नैमिषारण्य के बकैनिया से सामने आया है, जहां रहने वाले गोविंद की शादी 24 नवंबर को ही मंजू के साथ हुई थी. मंजू संत कबीरनगर के काली जगदीशपुर की रहने वाली है. 24 नवंबर को शादी होने के बाद मंजू को गोविंद विदा कर अपने घर यानी उसकी ससुराल लेकर आया. घर पर नई बहू आई थी तो घर के हर शख्स के खुश था, लेकिन ये खुशी ज्यादा समय नहीं टिक पाई और दूसरे दिन ही दुल्हन का असली चेहरा सभी के सामने आ गया.

दूसरी रात ही दूल्हे को छोड़कर फरार

शादी की दूसरी रात ही सभी के सो जाने के बाद वह घर से भाग गई. गुरुवार, 27 नवंबर को जैसे ही दूल्हे ने उठकर देखा तो उसकी पत्नी नजर नहीं आई. उसने सभी घर वालों से पूछा तो किसी को भी मंजू की जानकारी नहीं थी. उन्होंने पूरे घर में ढूंढ़ने के बाद आसपास देखा, लेकिन मंजू कहीं नहीं मिली. फिर उसके मायके वालों को फोन कर पूछा गया तो उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी. जब घर में रखे गहने चेक किए तो सभी के होश उड़ गए. क्योंकि मंजू अपने साथ करीब 2 लाख रुपये के जेवरात भी लेकर फरार हो गई थी. अब मंजू के नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है और सीतापुर में चप्पे-चप्पे पर उसकी तलाश जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.