Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

कोहरे का कहर: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट्स रद्द, शताब्दी 4 घंटे 45 मिनट लेट

31

चंडीगढ़: धुंध और कोहरे के कारण शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे चंडीगढ़ से 14 फ्लाइट्स रद्द और 8 ने लेट उड़ान भरी है। इसके साथ ही शताब्दी तय समय से करीब 4 घंटे 45 मिनट लेट पहुंची। इसके साथ ही दूसरे राज्यों से चंडीगढ़ आने वाली अधिकतर ट्रेनें अपने तय समय से लेट पहुंची रही है। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. अजय वर्मा का कहना है कि सुबह के समय विजिबिलटी कम होने के कारण फ्लाइट्स की उड़ानें प्रभावित हुई है। धुंध और कोहरे के कारण चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने वाली 5 और जाने वाली 9 फ्लाइट्स रद्द हुईं। आधा दर्जन फ्लाइट्स तय समय से लेट उड़ान भरी है, जिसमें मुम्बई, गोवा, जयपुर और अहमदाबाद की फ्लाइट शामिल है।

सद्भभावना सुपरफास्ट 4 घंटे देरी से पहुंची
शताब्दी, जो 11 बजे पहुंचती है, वह दोपहर 3.45 बजे पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 9.15 बजे की जगहरात 7.30 बजे पहुंची, जो तय समय से करीब 10 घंटे लेट रही। इसके साथ ही हावड़ा से वाया चंडीगढ़ होकर कालका जाने वाली हावड़ा मेल तय समय से 12 घंटे लेट पहुंची। सद्भभावना सुपरफास्ट 4 घंटे लेट, केरल संपर्कक्रांति 4 घंटे लेट, रामनगर ट्रेन 1 घंटे 20 मिनट लेट पहुंची।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.