Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...

इंसानों वाली खतरनाक बीमारी से अंधा हुआ डॉग, जबलपुर में स्पेशलिस्ट कर रहे डॉलर का ट्रीटमेंट

37

शहडोल: शुगर की बीमारी आजकल आम हो चली है. ज्यादातर लोगों में शुगर की बीमारी देखने को मिलती है, जिससे लोग परेशान भी रहते हैं. आए दिन इस बीमारी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन भी करते नजर आते हैं, लेकिन ये शुगर की बीमारी इंसानों ही नहीं बल्कि जानवरों को भी अपने चपेट में ले रही है. ताजा मामला शहडोल से आया है, जहां एक पालतू कुत्ते को शुगर हो गया. जिसकी वजह से उसकी आंखों की रोशनी चली गई.

डॉग को शुगर, चली गई आंखों की रोशनी

इंसानों में शुगर की बीमारी तो आपने बहुत सुनी होगी. आपके आसपास ही इसके कई मरीज मिल भी जाएंगे, लेकिन किसी डॉग में शुगर की बीमारी और वो भी उसकी वजह से आंखों की रोशनी चले जाना आपने बहुत कम ही सुना होगा. ताजा मामला शहडोल के धनपुरी नगर रेलवे कॉलोनी का है. यहां सूरज श्रीवास्तव के पालतू कुत्ते (डॉलर) को शुगर की बीमारी हो गई है. जिसकी वजह से उसके आंखों की रोशनी भी चली गई है. अब सूरज श्रीवास्तव अपने पालतू डॉग का इलाज डॉग स्पेशलिस्ट डॉक्टर से करवा रहे हैं.

डॉग में शुगर कैसे पता चला?

सूरज श्रीवास्तव को लोग डॉग लवर भी मानते हैं. उन्होंने एक डॉग पाल रखा है. वह उनके परिवार के सदस्य की तरह साथ में रहता है. अचानक से डॉग को देखने में दिक्कत महसूस होने लगी और कुछ ही दिनों में उसके आंखों की रोशनी ही चली गई. इससे सूरज डर गए और उन्होंने बिना समय गवाए शहडोल के वेटनरी डॉक्टर के पास डॉग को लेकर आए. जहां उसकी जांच की गई और जांच रिपोर्ट में डॉलर को ब्लड शुगर होना पाया गया. डॉक्टर ने बताया हाई ब्लड शुगर होने के चलते उसके आंखों की नसों पर गहरा असर पड़ा है. इसी वजह से आंखों की रोशनी चली गई है. इस खबर ने सूरज को झकझोर कर रख दिया है.

जबलपुर में चल रहा इलाज

जैसे ही डॉलर को हाई ब्लड शुगर होने की जानकारी मिली. सूरज उसे इलाज के लिए जबलपुर के वेटरनरी स्पेशलिस्ट के पास ले गए. वर्तमान में डॉलर का इलाज वहीं चल रहा है. उसे इंसुलिन जैसी दवाइयां भी दी जा रही है. सूरज कहते हैं कि “डॉलर उनके लिए सिर्फ एक पालतू डॉग नहीं है, बल्कि वह उनके परिवार का सदस्य है. उन्हें बचपन से ही डॉग पालने का शौक था. जानवरों से उनका गहरा जुड़ाव रहता है, लेकिन डॉलर की बीमारी ने तोड़कर रख दिया है. डॉलर एक बार फिर से ठीक हो जाए, इसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं. सूरज डॉलर को अपने बच्चों की तरह ही प्यार करते हैं.

डॉग में शुगर, कितना खतरनाक

डॉग स्पेशलिस्ट डॉक्टर यूके मिश्रा कहते हैं कि “कुत्तों में भी शुगर की बीमारी होती है. हालांकि, मनुष्य की तुलना में कुत्तों में शुगर के केसेस कम देखने को मिलते हैं, लेकिन होते जरूर हैं. इससे कुत्तों को उतना ही नुकसान होता है, जितना कि मनुष्य को होता है. अगर सही समय पर इलाज नहीं मिला तो मनुष्य की तरह यह जानवरों को भी बहुत नुकसान भी पहुंचा सकता है. एक मनुष्य की तरह डॉग को भी केयर की जरूरत होती है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.