Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंद्रेश महाराज को सुनने सागर पहुंच रहे मोहन यादव, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

15

सागर : रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जिले के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सागर जिले के बंडा में सांदीपनि विद्यालय सहित कई कार्यो का लोकार्पण और पूजन करेंगे. इसके साथ ही प्रमुख रूप से धर्म श्री इलाके में मंगलगिरी पर आयोजित पंडित इंद्रेश महाराज की कथा का श्रवण करेंगे. कथा का आयोजन सागर विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा किया गया है.

बंडा में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 23 नवम्बर 2025 को सागर जिले का दौरा प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने एकदिवसीय दौरे में बंडा में सर्वसुविधायुक्त सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे. बंडा तहसील मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वे कुल 50 करोड़ 65 लाख की राशि के कुल 16 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे.जिले की बंडा तहसील के अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभागीय मुख्यालय सागर में धर्मश्री में मंगल गिरी पर आयोजित पंडित इंद्रेश महाराज की कथा का श्रवण करेंगे. इस कथा का आयोजन सागर विधायक शैलेंद्र जैन और उनकी पत्नी अनु श्री जैन के द्वारा किया जा रहा है. सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया था, जिसके बाद सीएम यहां शामिल हो सकते हैं. बंडा के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सागर पहुंचेंगे और इंद्रेश महाराज की कथा में शामिल होंगे.

सागर में ऐसा रहेगा सीएम का शेड्यूल

  • तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गंजबासौदा से हेलीकॉप्टर से 12.50 बजे सागर के बंडा के लिए रवाना होंगे.
  • दोपहर 1.25 वे बंडा पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  • दोपहर 3 बजे बंडा से ढाना हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे.
  • दोपहर 3.20 बजे ढाना हवाई पट्टी पहुंचकर कार से धर्मा श्री के लिए रवाना होंगे.
  • दोपहर 3.50 बजे बालाजी मंदिर धर्माश्री पहुंचकर इंद्रेश महाराज की कथा में शामिल होंगे
  • धर्मा श्री से शाम 4.35 बजे ढाना हवाई पट्टी पहुंचेंगे और 4.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे.

शनिवार को हैदराबाद दौरे पर थे मोहन यादव

इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव हैदराबाद में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपच्युर्निटीज इन मध्य प्रदेश में शामिल हुए. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यहां मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर पर निवेशकों से संवाद किया. सीएम ने बताया कि कैसे मध्य प्रदेश निवेश के लिए हर मामले में सबसे आगे है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.