Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

वाहन चालक जरा संभल कर! इन लोगों पर है पुलिस की पैनी नजर

18

खन्ना: पंजाब केसरी ने 2 नवम्बर को खबर छापी थी कि शहर में बिना नंबर के मोटरसाइकिल धड़ल्ले से घूम रहे हैं। खबर के बाद खन्ना पुलिस सरगर्म हुई और आज बिना नंबर के एक मोटरसाइकिल चोर को चोरी किए गए मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना सिटी-2 के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि बिना नंबर के मोटरसाइकिलों पर पुलिस ने पैनी नजर रखी हुई थी जिसके अंतर्गत कामयाबी मिली। पुलिस ने एक व्यक्ति जिसकी पहचान कमलजीत उर्फ कर्मी पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव खुमणा थाना अमलोह हुई है, को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के मुताबिक अभी भी शहर में बिना नंबर के मोटरसाइकिल धड़ाधड़ घूम रहे हैं। कुछ तो अपने आप को पत्रकार कह कर पुलिस की नजरों से बच रहे हैं लेकिन खन्ना पुलिस की उन पर भी पैनी नजर है कि कहीं यह शहर में कोई कांड तो नहीं कर रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.