Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

सेंट्रल जेल का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, हैरान कर देगा पूरा मामला

20

कपूरथला: सेंट्रल जेल के हैड कांस्टेबल को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। सेंट्रेल जेल जालंधर और कपूरथला में चलाए जा रहे चेकिंग ऑपरेशन के दौरान IRB में तैनात एक हेड कांस्टेबल को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ तेज कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, ADGP जेल अरुणपाल सिंह के आदेश पर राज्य भर की जेलों में चलाए जा रहे स्पेशल चेकिंग ऑपरेशन के तहत कल सेंट्रल जेल जालंधर और कपूरथला में CRPF और जेल पुलिस ने ज्वाइंट चेकिंग ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान जेल में तैनात 7 IRB के हेड कांस्टेबल दलविंदर सिंह पुत्र हरदीप सिंह, निवासी गांव बुधोवाल खुर्द, थाना फतेहगढ़ चूड़ियां, जिला गुरदासपुर की तलाशी ली गई तो उसके पास से 15.20 ग्राम काले रंग का नशीला पदार्थ, 30.20 ग्राम सफेद रंग का नशीला पदार्थ और 70 ग्राम तंबाकू बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे थाना कोटवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जब इस बारे में कोटवाली पुलिस थाने के SHO इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल का एक दिन का पुलिस रिमांड मिल गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से ड्रग्स सप्लाई करने वालों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.