Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

स्कूल टीचर की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर मिला खून से सना शव

15

गोइंदवाल साहिब/तरनतारन : तरनतारन से एक बड़ा और दर्दनाक मामला सामने आया है। दरअसल, पति ने अपनी पत्नी की घर में ही तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सरकारी एलिमेंटरी स्कूल में तैनात जसपाल कौर की शादी अमरबीर सिंह, निवासी खडूर साहिब, से हुई थी। उनका एक 11 साल का बेटा भी है। आज सुबह जसपाल कौर के भाई हरपाल सिंह को फोन पर सूचना मिली कि उनकी बहन के साथ कुछ गंभीर हो गया है। जब वह अपनी बहन के ससुराल पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि जसपाल कौर की लाश बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। मृतका के भाई हरपाल सिंह ने बताया कि उनकी बहन की हत्या अमरबीर सिंह ने ही की है।

इस संबंध में थाना श्री गोइंदवाल साहिब के मुखी कश्मीर सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति अमरबीर सिंह पुत्र करतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.