Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

नरोत्तम मिश्रा का तंज! बिहार चुनाव नतीजों पर बोले- ‘थोड़ी देर में शुरू हो जाएगा EVM-वोट चोरी का रोना’, विपक्ष पर साधा निशाना

23

ग्वालियर: पूरे देश की निगाहें अब बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोतम मिश्रा ने भाजपा की स्पष्ट जीत की बात कही है. उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि, थोड़ी देर में ही राहुल गांधी और तेजश्वी यादव का रोना शुरू होने वाला है.

नरोत्तम मिश्रा ने महागठबंधन पर कसे तंज

बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार में एनडीए और बीजेपी के लिए डटे रहे मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव नतीजों के दिन ग्वालियर पहुंचे. यहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने तीन चौथाई भागीदारी के साथ एनडीए की जीत की बात कही है. साथ ही उन्होंने विरोधी दलों और महागठबंधन को लेकर भी तंज कसे हैं.

‘बिहार में कहा था, दो अंक में नहीं आ पाएगी कांग्रेस’

मीडिया से चर्चा में नरोत्तम मिश्रा ने कहा की, “2025 आरजेडी फिनिश, ये स्थिति है. आज जो वोट चोरी की यात्रा निकाल रहे थे. बिहार में आज जनता ने उन्हें वोट चोरी का जवाब दे दिया, बिहार में रहने के दौरान भी कहा था कि राहुल गांधी दो अंक में नहीं आ पाएंगे, आप देख लो अभी तक 10 सीटें ही नहीं आ पाई है.”

‘राहुल समझ गए थे बिहार में नहीं गलेगी दाल, इसलिए पचमढ़ी घूमने आए’

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि “मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में बिहार चुनाव के मतदान से पहले ही घूमने आ गए थे, तभी समझ में आ गया था कि ये जानवरों को देखने आ गए हैं, क्योंकि उन्हें भी समझ आ गया था कि बिहार में इनकी दाल गलने वाली नहीं है, लोकसभा में भ्रम की राजनीति कर चुके हैं और जनता अब झांसे में नहीं आने वाली है. बिहार में आरजेडी और राहुल का सफाया हो गया. साथ ही यह बात भी साफ हो गई कि राहुल गांधी जिस पर हाथ रखेंगे वह भस्म ही होगा.”

अखिलाश यादव से सबक़ लेते अश्विनी यादव

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने अखिलेश यादव से सबक नहीं लिया. पिछले चुनाव में अखिलेश यादव ने भी राहुल गांधी के साथ जोड़ी बनायी थी. वह ऐसी जोड़ी बनी कि आज तक पांच सालों में उबर नहीं पाए. अब ऐसे ही स्थिति तेजस्वी यादव के साथ भी बन गई है. जब पंजाब में बाढ़ आयी तो राहुल गांधी घूमने मॉरीशस चले गए. जब देश में कोरोना आया था, तब इटली चले गए थे.

अब देश की जनता इन सभी चीजों को देखती है. यही वजह है कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी इन्होंने कितने वादे किए, लेकिन उन पर जनता का भरोसा नहीं दिखा. जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर भरोसा किया है और अब तीन चौथाई जीत के साथ NDA अपनी सरकार बनाएगी.

‘पुशअप्स करें या मछली पकड़े, जनता का भरोसा JDU और बीजेपी

वहीं पचमढ़ी में राहुल गांधी के पुशअप्स लगाने को लेकर भी नरोत्तम मिश्रा ने एक स्टंट बताया. उन्होंने कहा कि “चाहे राहुल गांधी पुशअप्स लगाएं या मछली पकड़ें जनता को समझ में आता है. व्हाइट T शर्ट पहनकर भी राहुल गांधी पूरे देश में चले थे, मध्य प्रदेश में क्या स्थिति बनी. पूरे देश में क्या स्थिति बनी. आप चाहें मछली पकड़ें या पुशअप्स लगायें सब सामने है.”

वहीं जातिवाद की राजनीति को लेकर भी उन्होंने कहा कि जितना भी पिछड़ा वर्ग का शत प्रतिशत वोट था, वह भाजपा और नीतीश कुमार की पार्टी जीती है. जितनी भी SCST की सीटें थीं, वह भारतीय जनता पार्टी जीती है. अब जात पात की विदाई होगी, जनता जात पात की बात स्वीकार नहीं करेगी.

‘अभी ईवीएम और वोट चोरी का रोना रोएगी कांग्रेस’

चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को लेकर भी नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “अभी थोड़ी ही देर में कांग्रेस का रोना शुरू होने वाला है. वोट चोरी और EVM को लेकर सवाल चुनाव आयोग पर भी उठाएंगे, क्योंकि राहुल गांधी और कांग्रेस का कॉसेप्ट साफ है. राहुल गांधी पर उंगली न उठे इसलिए EVM पर चुनाव आयोग पर उंगली उठा दो, फिर वोट चोरी का आरोप लगा कि हम हारे नहीं हमें हराया गया है. यह व्यवस्था कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भ्रम में रखने के लिए बनायी गई है, नहीं तो कांग्रेस के नेतृत्व पर उंगली उठाने लगेंगे”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.