Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खनऊ में तकरोही चौकी इंचार्ज SI आनंद मिश्रा 4 दिन से लापता: पुलिस महकमे में हड़कंप, वाराणसी में मिली ... वोट बैंक के लिए वंदे मातरम् को भुलाया, कांग्रेस दफ्तर में हुआ पाप': चित्तौड़गढ़ में बरसे अमित शाह धौलपुर के दमोह झरने में आया पानी का तेज सैलाब: पिकनिक मनाने गए 100 युवक फंसे, SDRF ने रातभर चलाया रे... दक्षिण मुंबई के नेवी नगर में सनसनी: भारतीय नौसेना के नाविक, पत्नी और दो मासूम बच्चों के मिले शव; जां... जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन FIR मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: पुलिस जांच में दखल रोकने के लिए याचिका, CJP... मुरैना में बड़ा हादसा टला: उफनती चंबल में 150 यात्रियों से भरा स्टीमर हुआ बंद, 10 किमी दूर भिंड तक ब... पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी...

पूर्णिया: जमीन के लालच में दामाद ने सास को जिंदा जलाया, खूंटे में बांधा और पेट्रोल छिड़ककर घर में लगा दी आग

23

बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली में जमीन के लालची दामाद ने अपनी सास के साथ मारपीट कर उसे घर के अंदर खूंटे से बांध दिया. फिर बाहर से पैट्रोल छिड़क कर घर को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नाथपुर पंचायत के कंकला वार्ड नंबर 14 की है. मृतका की पहचान गुड़िया देवी के रूप में हुई है. मृतक महिला की उम्र 65 वर्ष थी. गुड़िया देवी कपिल देव शर्मा की पत्नी थीं. कपिल देव शर्मा की पहले ही मौत हो चुकी है.

घटना के संबंध में मृतिका के बेटी पुनिया देवी ने बताया कि मां घर में अकेली रहती थी. उसके 2 भाई कमाने के लिए बाहर गए हुए हैं. बेटी ने बताया कि सड़क किनारे उसकी कीमती जमीन है. उसका पति मुनि लाल बार-बार जमीन बेचने के लिए उसकी मां के साथ झगड़ा करता था. कुछ दिन पूर्व भी पैसे के लिए दोनों सास-दामाद में झगड़ा हुआ था.

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग महिला गांव से हटकर बासा में अकेली रहती थी. उसकी बेटी ही उसका देखभाल करती थी. अचानक आग की लपटें देखकर सभी ग्रामीण उसके घर की तरफ दौड़े और आग पर काबू पाया. वहीं घर के अंदर बुजुर्ग महिला की जली हुई लाश मिली. घटना के बाद हत्यारा दामाद गांव छोड़कर फरार है.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. मोहनपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने कहा कि कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी. पुलिस ने मामले की गहन जांच करने का आश्वासन दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.