Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर...

किसानों के लिए आफत बना तूफान और बेमौसम बारिश, धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान

21

रायपुर: बेमौसम बारिश और तूफान का दुष्प्रभाव सामने आ रहा है। लंबे तने वाले धान की खड़ी फसल खेतों में सो गई है। इससे कृषक चिंता में हैं। प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है। नईदुनिया की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि बनरसी से लेकर माना बस्ती में नहर के किनारे धान की खेती को बेमौसम बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है। किसान बताते हैं कि रुपया में चार आने का नुकसान तय है। जहां फसल सो गई है, वहां नुकसान ज्यादा होगा।

बनरसी के किसान मायाराम साहू बताते हैं कि तूफान के प्रभाव से हुई बारिश ने बेड़ा गर्क कर दिया है। खेत के निचले हिस्सों में अधिकांश फसल सो गई है। इसलिए भगवान का नाम लेकर लुआई (कटाई) कर रहे हैं। जहां फसल खड़ी भी है उसमें भी नीचे का धान सड़ रहा है।

किसान का कहना है कि नौ एकड़ जमीन पर धान की फसल लगाने वाले तीन भाइयों का परिवार की आय का मुख्य स्त्रोत खरीफ की धान फसल ही है। कुल फसल की एक चौथाई का नुकसान भी भारी पड़ने वाला है। फसल बीमा की राशि के बारे में पूछे जाने पर अनिभिज्ञता जताते हुए मायाराम कहते हैं कि अब तक किसी तरह का सर्वे नहीं हुआ है।

सोई फसल, पानी गिरा तो कुछ नहीं बचेगा

किसान का कहना है कि सोई फसल के नीचे की ज्यादातर उपज सड़ गई है। आगामी दिनों में यदि पानी गिरा तो फिर नुकसान की मात्रा बढ़ सकती है। इधर, कृषि विभाग के अनुसार बीमा कवरेज की शर्तों के अनुसार प्रभावित किसानों को उपज में आए अंतर का सर्वे कर मुआवजा घोषित किया जाएगा। कृषि,राजस्व व पंचायत विभाग मिलकर सर्वे प्रारंभ करेंगे।

बादल छाए रहेंगे, चिंता भी बढ़ी रहेगी

वहीं मौसम विभाग ने रायपुर व आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। इससे किसानों की चिंता बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि तेज धूप का दौर आने से नुकसान कम होता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.