Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मौसम का यू-टर्न: मध्य प्रदेश में 4 दिन तक बारिश के आसार, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ‘येलो अलर्ट

20

मध्य प्रदेश में मॉनसून की विदाई के बाद एक बार फिर प्रदेश में नया मौसमी सिस्टम ऐक्टिव हुआ है. इसको लेकर मौसम विभाग का कहना है कि देश में एक साथ तीन नए मौसमी सिस्टम सक्रिय हुए हैं, जिसके कारण यह बदलाव आया है. विभाग के मुताबिक, यह मौसमी बदलाव मुख्य रूप से चक्रवातीय तूफान ‘मोंथा’ की वजह से बना है. यह तूफान मंगलवार की रात आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कलिंगापट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास तट से टकराएगा.

इसके अलावा, दो अन्य मौसमी सिस्टम जिसमें- मध्य अरब सागर में बना ‘डीप डिप्रेशन’ और उत्तरी हिमालय में ‘पश्चिमी विक्षोभ’ के सक्रिय होने से भी मौसम का मिजाज बदला है. इन प्रणालियों के कारण मध्य प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होगी. इसी मौसमी बदलाव के कारण राज्य में 27 से 31 अक्टूबर यानी अगले चार से पांच दिनों तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है.

पूरे राज्य के लिए जारी हुआ अलर्ट

इस मौसमी बदलाव के चलते आज यानी सोमवार को ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, और बड़वानी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, सीहोर, देवास, इंदौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, आगर-मालवा, खरगोन और बालाघाट जिलों के लिए मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 28, 29, 30 और 31 अक्टूबर के दौरान मौसम विभाग ने राज्य में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ पूरे राज्य के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

लोगों को महसूस हुई ठंड

वहीं, बीते 24 घंटों के मौसम की बात करें तो प्रदेश के चंबल, रीवा, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों की अधिकांश जगहों पर बारिश दर्ज की गई. इसके साथ ही बादलों का आना-जाना भी जारी रहा, और राज्य के अन्य कई जिलों में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान लोगों को सुबह और शाम के समय हल्की ठंड भी महसूस हुई.

गिरेगा तापमान

इस मौसमी फेरबदल के दौरान सबसे ज्यादा बारिश श्योपुर में (55.4 मिमी) हुई. इसके बाद बैतूल के घोड़ाडोंगरी में (45 मिमी) बारिश दर्ज की गई. इस मौसमी बदलाव के चलते तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी. जबकि, आने वाले 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.