Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सिटी कोतवाली थाने पर पथराव से पहले सोशल मीडिया में की गई थी अपील, एसपी ने किया बड़ा खुलासा

39

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित सिटी कोतवाली थाने पर विशेष समुदाय द्वारा की गई पत्थरबाजी की घटना ने तूल पकड़ा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाइए के बाद से ही पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब इस मामले से जुडा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। छतरपुर एसपी अगम जैन ने पत्थरबाजी मामले को लेकर जानकारी साझा की है।

घटना से पहले सोशल मीडिया में की गई थी अपील

 एसपी अगम जैन ने बताया कि, यह मामला गंभीर है और पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, इस घटना को अंजाम देने से पहले सोशल मीडिया पर अपील भी की गई थी। पुलिस इस घटना में फंडिंग और बाहर से लोगों के आने के एंगल से भी जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस CCTV फुटेज की जांच भी कर रही है। इसके साथ ही पुलिस टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि, घटना के दौरान किसी प्रकार का हथियार तो लोगों के पास नहीं था।

मुख्य आरोपी पर दर्ज है कई मामले

बता दें कि, सिटी कोतवाली थाने पर पथराव के मामले में पुलिस की टीम ने अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस टीम लगातार संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस सभी आरोपियों के पहले के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सिटी कोतवाली थाने पर हुई पत्थरबाजी की घटना के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली पर पहले से ही पांच मामले दर्ज है। हाजी शहजाद अली की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस तेजी से जांच कर रही है। हाजी शहजाद अली के खानका को लेकर भी जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.