Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कोरबा में मजदूर की संदिग्ध मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

20

कोरबा: हरदीबाजार थाना में मजदूरी का काम करने वाले एक व्यक्ति के जहर खाकर जान देने की सूचना है. मृतक का नाम राजकुमार (45 साल) है, जो खमरिया गांव का रहने वाला था और मजदूरी कर अपना और अपने परिवार को पालता था.

राजकुमार ने कुछ दिन पहले ही पीएम आवास योजना के तहत घर बनवाया था. परिजनों के मुताबिक वह अक्सर शराब का सेवन भी करता था. जिसके बाद घर में झगड़ा होता था. 22 अक्टूबर की सुबह 6 बजे राजकुमार ने कीटनाशक पी लिया. तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले हरदी बाजार के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. यहां मजदूर ने दम तोड़ दिया.

सुबह किया शराब का सेवन, कारण पता नहीं : मृतक की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि उसका पति पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था. उसने शराब पीना भी शुरू कर दिया था. बुधवार की सुबह वह नशे की हालत में घर लौटा था. वह सीधे अपने कमरे में चला गया. उसके पास खेत में छिड़काव करने वाले कीटनाशक की शीशी पड़ी हुई थी. जिससे पता चला कि उसने जहर खाया है, उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार ले जाया गया. जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया.

मृतक के मौत की जांच जारी, अक्सर होता था विवाद : मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने इस घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा मृतक के दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की है. वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. परिजनों के अनुसार घर में विवाद होता था. बुधवार सुबह उसने जहर का सेवन किया है आगे की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.