Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

MP में कलेक्टर का सख्त एक्शन: वोटर लिस्ट जांच में मिली चौंकाने वाली लापरवाही, दो BLO तुरंत निलंबित

24

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल ने दो बीएलओ को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के प्रतिवेदन के बाद की गई।

क्या है पूरा मामला?

जारी आदेश के अनुसार — प्रियांश शर्मा, सहायक ग्रेड-3 (पीएचई कार्यालय, गुना) मतदान केंद्र क्रमांक 88 (शा. क. मा. विद्यालय क्रमांक 2, मानस भवन के सामने) पर बीएलओ थे।

कुल 467 मतदाताओं में से 268 को NO Mapping विकल्प से वेरीफाई किया गया।

Mapped as Progeny या Self की जानकारी सुधार नहीं की गई।

वहीं UEF (ASDR) में 133 मतदाताओं का सत्यापन भी मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।

अरविंद कुशवाह, सहायक शिक्षक (शा.मा.वि. घोसीपुरा), मतदान केंद्र क्रमांक 131 (शा.प्रा.शा. बांसखेड़ी) पर तैनात थे।

कुल 1027 मतदाताओं में से 192 NO Mapping से वेरीफाई किए गए।

Mapped as Progeny/Self सुधार नहीं किए गए।

वहीं UEF (ASDR) में किए गए 256 सत्यापन भौतिक जांच में असत्यापित पाए गए।

कलेक्टर ने क्या कहा?

कलेक्टर कन्याल ने माना कि निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्त्व के कार्य में लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता स्पष्ट रूप से प्रमाणित हुई है। इसी आधार पर दोनों बीएलओ को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम-9 के तहत निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में प्रबंध

निलंबन के दौरान दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय अनुविभागीय दंडाधिकारी, गुना निर्धारित किया गया है। वहीं उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) प्राप्त होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.