Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हनुमंत वाटिका में गूंजी भक्ति और आस्था की पुकार, कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया लोकार्पण

23

कवर्धा: आस्था की नगरी कबीरधाम में शनिवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हनुमंत वाटिका का लोकार्पण किया. भव्य वाटिका में बजरंगबली की एक आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की गई है. हनुमंत वाटिका के लोकार्पण के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इसे देखने भी पहुंचे. लोकार्पण के मौके पर देशभक्ति और धार्मिक गीतों का भी आयोजन किया गया.

हनुमंत वाटिका का लोकार्पण: कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और कवर्धा से विधायक विजय शर्मा पारंपरिक केसरिया परिधान पहन शामिल होने पहुंचे. डिप्टी सीएम ने फीता काटकर वाटिका का लोकार्पण किया. इस मौके पर हनुमान जी की आरती भी की गई जिसमें विजय शर्मा शामिल हुए. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “हनुमंत वाटिका केवल एक पार्क नहीं, बल्कि यह कवर्धा की आस्था, संस्कृति और स्वच्छता का प्रतीक है.”

दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर ने दिया आशीर्वाद: इस अवसर पर दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर राजीव लोचन दास महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि जहां हनुमान की भक्ति होती है, वहां से शक्ति, शांति और सेवा का संदेश प्रवाहित होता है. आयोजन स्थल पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. महाआरती के बाद रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी ने आसमान को रोशन कर दिया. नगर पालिका द्वारा विकसित हनुमत वाटिका में हरियाली, वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के झूले और विशाल हनुमान प्रतिमा आकर्षण का केंद्र हैं.

निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को किया गया सम्मानित: कार्यक्रम में वाटिका निर्माण से जुड़े धनेश चंद्रवंशी, योगेश साहू और बलविंदर खुराना को सम्मानित किया गया इस अवसर पर कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.