Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

दीपावली शुभ मुहूर्त 2025: होम अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बंपर बिक्री, 500 करोड़ के कारोबार का अनुमान

24

रायपुर: 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म लागू होने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू सामान के दामों में गिरावट आई है. इसका असर धनतेरस और दिवाली के लिए खरीदी करने वाले लोगों पर भी दिखा और बाजार गुलजार नजर आया. लोगों ने जमकर इलेक्ट्रॉनिक और होम अप्लायंस की खरीदी की. सबसे ज्यादा लोगों ने एलईडी टीवी, एसी, मोबाइल फोन, मिक्सर ग्राइंडर, वाशिंग मशीन की खरीदी की.

500 करोड़ का तक का होगा कारोबार: दुकानदारों का कहना है कि धनतेरस से लेकर दीपावली तक बाजार में रौनक देखने को मिलेगी. एक अनुमान के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक और होम अप्लायंस का कारोबार पूरे प्रदेश में दीपावली तक 500 करोड रुपए तक के होने का अनुमान है.

जीएसटी रिफॉर्म का दिखा बाजार पर जोरदार असर: जीएसटी रिफॉर्म के साथ ही कंपनियों के ऑफर की वजह से ग्राहकों की रौनक दुकान में बढ़ गई है. दुकान के संचालकों का मानना है की भीड़ इतनी ज्यादा हो गई है कि माल की पूर्ति हो पाएगी या नहीं यह भी सोचने के लिए मजबूर हो गए. बड़े एलइडी टीवी और एयर कंडीशनर में 28% जीएसटी लगता था लेकिन जीएसटी रिफॉर्म आने के बाद यह 18% लग रहा है. इसकी वजह से भी ग्राहकी बढ़ी है.

लोग जमकर कर रहे खरीदारी: इलेक्ट्रॉनिक सामान के डिस्ट्रीब्यूटर राजेश वासवानी ने बताया कि 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म आने के बाद एलइडी टीवी एसी और रेफ्रिजरेटर में पहले 28% जीएसटी लगता था लेकिन जीएसटी रिफॉर्म आने के बाद यह घटकर 18% हो गया है. इन सामानों की बिक्री दोगुनी बढ़ गई. इलेक्ट्रॉनिक सामानों के साथ ही मोबाइल का कारोबार पूरे प्रदेश में धनतेरस से लेकर दिवाली तक लगभग 500 करोड़ तक के होने का अनुमान है. भले ही जीएसटी रिफॉर्म का फायदा मोबाइल को नहीं मिला है. बावजूद इसके लोग त्योहार के समय ब्रांडेड कंपनी के मोबाइल खरीदते हैं और इस समय कंपनियां भी अच्छा ऑफर देती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.