Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दीपावली बाजार: रायपुर के सर्राफा बाजार में बूम, दिवाली तक 500 करोड़ के कारोबार का अनुमान

26

रायपुर: सोने और चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं. बावजूद इसके धनतेरस और दिवाली को लेकर सराफा बाजार मैं रौनक देखने को मिली. लोग अपने बजट के आधार पर सोने और चांदी के सामानों की खरीदी करते नजर आए. धनतेरस और दीपावली में सोने और चांदी की खरीदी करना शुभ माना जाता है. धनतेरस के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने चांदी के बने लक्ष्मी गणेश के सिक्के और बर्तन की खरीदी की.

सर्राफा बाजार में तेजी: दिवाली के बाद शादियों के सीजन भी शुरू होने वाले हैं. ऐसे में लोग धनतेरस और दिवाली में सोने की खरीदी भी करते नजर आए. एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस से दिवाली तक पूरे प्रदेश में लगभग 500 करोड़ के सराफा बाजार में कारोबार होने की उम्मीद है.

500 करोड़ तक पहुंचेगा कारोबार: सराफा कारोबारी विजय भंसाली ने बताया कि हिंदू धर्म में मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोने और चांदी की खरीदी करना शुभ माना जाता है. ऐसे में बाजार भी गुलजार है. सोने और चांदी की खरीदी को लेकर ग्राहकों में उत्साह भी दिखाई पड़ा. लोग सोने की खरीदी दिवाली और शादी को देखते हुए लाइटवेट ज्वेलरी की खरीदी ज्यादा कर रहे हैं.

जीएसटी रिफॉर्म का दिख रहा बाजार पर असर: रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि धनतेरस और दिवाली सराफा व्यवसाय की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहता है. सराफा कारोबार में धनतेरस में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. पिछले साल के धनतेरस की तुलना में इस बार का कारोबार अच्छा दिखाई पड़ रहा है. बावजूद इसके सोने और चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.