Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

सरगुजा के बाजार में धनतेरस के दिन दिखी कम भीड़, दीपावली के दिन व्यापार बढ़ने की उम्मीद

31

सरगुजा: दीपावली और धनतेरस जैसे बड़े त्योहारों के बावजूद इस बार सरगुजा के बाजारों में पहले जैसी रौनक नहीं दिख रही है. संभाग मुख्यालय के सबसे व्यस्ततम बाजार का ETV भारत ने जायजा लिया. वैसे इस सड़क पर त्योहार के समय जाम लगा होता है, उसके मुकाबले इस बार भीड़ कम दिखी.

व्यापारियों को है उम्मीद: हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि भीड़ अब तक नहीं आई है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि दीपावली के एक-दो दिन पहले और देर रात को ग्राहक जरूर आएंगे. व्यापारी मानते हैं कि अंतिम समय की खरीदारी से उनका कारोबार सुधर सकता है.

अब घटने लगा चाइनिज सामान का क्रेज: अंबिकापुर बाजार में रंगोली, लाइट, बताशा और सजावट का सामान बिक रहा है. एक दुकानदार ने बताया कि वह चाइनीज सामान नहीं बेचते. उनके दुकान पर केवल भारत में बना हुआ ही सामान मिलता है. ग्राहक भी कभी-कभी ही चाइनीज आइटम मांगते हैं, लेकिन वे उसे स्टॉक नहीं करते.

शनिवार के चलते भीड़ कम: लोग इस बार सोना या चांदी खरीदने के मूड में हैं. चूंकि धनतेरस शनिवार को पड़ा है, इसलिए भी बाजार में भीड़ कम देखी जा रही है. हिंदू धर्म में शनिवार को लोहा या स्टील खरीदना अशुभ माना जाता है, इसलिए लोग रविवार को खरीदारी के लिए निकल सकते हैं.

त्योहारी मौसम में जहां हर साल बाजारों में भारी भीड़ होती थी, वहीं इस बार सरगुजा का बाजार कुछ शांत नजर आया. हालांकि, व्यापारी आशावादी हैं कि आने वाले 1-2 दिन में बाजार में फिर से रौनक लौटेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.