Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने किया गर्दा! 15 दिन में वर्ल्डवाइड ₹679 करोड़ पार, विक्की कौशल की ‘छावा’ से महज ₹128 करोड़ पीछे।

23

साल 2025 का 10 महीना बीतने को है और अभी तक इस साल कोई भी फिल्म 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार नहीं कर सकी हैं. साल 2023 में शाहरुख खान की दो फिल्मों ने ये कमाल किया था वहीं दूसरी तरफ साल 2024 में अल्लू अर्जुन और प्रभास की फिल्में ये कारनामा करने में सफल रही थीं. मगर 2025 में अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिल सका है. अब तक बॉलीवुड और साउथ की तमाम फिल्में रिलीज हुई हैं जिन्होंने अच्छा कलेक्शन किया है. लेकिन कोई भी फिल्म ऐसी अब तक नहीं रही है जिसने 1000 करोड़ का कलेक्शन कर के दिखाया हो.

मौजूदा समय में ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 से उम्मीद की जा सकती है. फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं और इसकी 15 दिनों की कमाई के आंकड़े भी आ चुके हैं. फिल्म का कलेक्शन शानदार जा रहा है और फ्लो बना हुआ है. इतनी जल्दी तो ये फिल्म थिएटर्स से उतरने वाली भी नहीं है. ऐसे में आइये जानते हैं कि इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है और अभी ये फिल्म विकी कौशल की छावा से कितना पीछे चल रही है.

कांतारा चैप्टर 1 ने कितने रुपए कमाए?

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही शानदार आगाज किया था और अपने कमाई के फ्लो को आगे भी बरकरार रखा. भारत में इस फिल्म ने 15 दिनों में 485.40 करोड़ रुपए की हो चुकी है. फिल्म को बीते गुरुवार के दिन अब तक का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है. इस फिल्म का कलेक्शन पहली बार सिंगल डिजिट में रहा है और इस फिल्म ने 15वें दिन 9 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 14 दिनों में इस फिल्म ने 670 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इसमें अगर 15वें दिन की कमाई जोड़ ली जाए तो ये फिल्म 679 करोड़ कमा चुकी है और इसमें अभी फिल्म के 15वें दिन के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े आने बाकी हैं.

कितनी हुई थी छावा की कमाई?

साल 2025 विकी कौशल के लिए अब तक का सबसे शानदार साल साबित हुआ है. इस साल उनकी फिल्म छावा सिनेमाघरों में आई और शुरुआत में ही इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर के दिखा दी. फिल्म ने इतना कलेक्शन कर लिया कि उनके रिकॉर्ड को अब तक तोड़ा नहीं जा सका है. रिपोर्ट्स की मानें तो छावा ने भारत में 716.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया जो शानदार है. लेकिन फिल्म ने विदेशों में भी अच्छी कमाई की और 91 करोड़ रुपए कमा लिए. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 807.91 करोड़ रुपए का रहा. इसके बाद कुली और ओजी जैसी बड़ी फिल्में आईं लेकिन कोई भी फिल्म इस कलेक्शन से पार नहीं पा सकी.

छावा से कितना पीछे है कांतारा चैप्टर 1?

अभी तक की बात करें तो भले ही ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ताबड़तोड़ कमाई कर रही है लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म अभी विकी कौशल की छावा के आंकड़े को छूने से बहुत पीछे है और इसके लिए फिल्म को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है. अभी दोनों फिल्मों की कमाई में अच्छा खासा फासला है. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर रुख करें तो विकी की फिल्म की 807 करोड़ रुपए की कमाई के मुकाबले कांतारा 1 का कलेक्शन 679 करोड़ रुपए का हुआ है. ऐसे में दोनों फिल्मों में अभी 128 करोड़ रुपए का फासला है. अब किसी भी तरह कर के इस आंकड़े को पार करना ऋषभ शेट्टी के लिए जरूरी है. वैसे इस फिल्म के हौसले बुलंद हैं और ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म का टारगेट 1000 करोड़ रुपए की ओर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.