Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Municipal Corporation: कचरा गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल, बॉम्बे हॉस्पिटल... Chhindwara Seoni Highway News: बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क दुर्घटना, बस के नीचे दबने से या... Madhya Pradesh Accident Update: सिवनी सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस ने मामला दर्ज क... Ladli Behna Yojana 41st Installment: राज्य के कुल बजट का 5.4% हिस्सा इस योजना के नाम, जानिए कब आएगी ... Train Diversion List: साहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य के कारण बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस बदले मार... MP High Court Update: शिकायत के 10 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस, इंदौर में ध्वनि नियंत्रण कानूनों क... Rain Alert in India: मानसून की विदाई के बाद बदले मौसम के तेवर, जानिए अपने राज्य में अगले कुछ दिनों क... Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों...

वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा, ट्रंप सरकार से क्यों नाराज़ हैं बड़े अधिकारी?

30

वेनेजुएला में ऑपरेशन के बीच अमेरिकी सेना का एक और बड़े अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक दक्षिणी कमान के प्रमुख नौसेना एडमिरल एल्विन होल्सी ने अपना पद छोड़ दिया है. होल्सी का कार्यकाल 2027 तक था, लेकिन रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ तनाव के कारण उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है.

एक्सियोस के मुताबिक होल्सी के पास वेनेजुएला बॉर्डर पर जहाजों की निगरानी का जिम्मा था. होल्सी वेनेजुएला पर अटैक नहीं करना चाहते थे, लेकिन अमेरिकी सरकार यहां पर बड़े ऑपरेशन चलाने की तैयारी में है.

3 महीने में 8 टॉप कमांडर का इस्तीफा

डोनाल्ड ट्रंप की सरकार आने के बाद से ही सेना के उच्च अधिकारियों का इस्तीफा जारी है. पिछले 3 महीने में टॉप कमांडर स्तर के 8 अधिकारियों का इस्तीफा हुआ है. इनमें जॉइंट चीफ जनरल चार्ल्स “सीक्यू” ब्राउन जूनियर, एनएसए जनरल टीम हॉग, नौसेना संचालन प्रमुख एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी, तटरक्षक कमांडेंट एडमिरल लिंडा फगन, रक्षा नवाचार इकाई के प्रमुख डग बेक का नाम प्रमुख है.

दिलचस्प बात है कि सभी अधिकारियों का इस्तीफा सरकार से टकराव के कारण ही हुआ है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ ने सेना के एक कार्यक्रम में बयान दिया. इस बयान में कहा था कि जो लड़ नहीं पाएंगे, जो जंग के लिए तैयार नहीं हैं, वो सेना से दूर हट जाएं.

एक्सियोस के मुताबिक कुछ इस्तीफे भले टकराव की वजह से हो, लेकिन अधिकांश लोगों पर इसलिए प्रेशर बनाया गया, जिससे ट्रंप के पुराने लोगों को सेट किया जा सके. डोनाल्ड ट्रंप 2016 से 2020 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं.

यह अमेरिकी सरकार के लिए नुकसान क्यों?

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना में पहली बार अनुभव की कमी देखने को मिल रही है, जितने टॉप कमांडर पद छोड़ कर गए हैं, उनकी जगह नए लोगों को भर्ती किया गया है. उनके पास पुराने कमांडर इतना अनुभव नहीं है.

एक्सियोस के मुताबिक मुश्किल दौर में अनुभव बहुत जरूरी है, वो भी अमेरिका जैसे सुपरपावर देश के लिए. इतना ही नहीं, नए लोगों के आने से सेना पर सरकार का दखल और ज्यादा बढ़ेगा. इससे आने वाले वक्त में मागा अभियान को भी झटका लग सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.