Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

जालंधर पहुंचे गोल्डन हट के राणा, बेअदबी पर कानून बनाने को लेकर दिया बयान

38

जालंधर: हरियाणा के मशहूर गोल्डन हट के राणा नगर कीर्तन के साथ जालंधर पहुंचे। दरअसल, समाना से “गुरु की वाहीर” (पैदल यात्रा) के रूप में एक धार्मिक और ऐतिहासिक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है, जो आज जालंधर पहुंचा। इस नगर कीर्तन में सिख श्रद्धालु समाना से अमृतसर तक गुरुओं के मार्ग पर पैदल यात्रा करेंगे। यह यात्रा गुरुओं के जीवन से जुड़ी यादों को ताजा करती है और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। हाल ही में ऐसी ही एक यात्रा जनवरी 2026 में शुरू हुई थी, जो 15 जनवरी को अमृतसर पहुंचेगी।

नगर कीर्तन को लेकर राणा ने कहा कि भाई गुरजीत सिंह खालसा को 15 महीने पूरे हो चुके हैं। वह 12 अक्टूबर 2024 से 400 फीट ऊंचे टावर पर बैठे हुए हैं। उन्होंने बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी न हो और इसके लिए सख्त कानून बनाया जाए, इसी मांग को लेकर वह पिछले 15 महीनों से टावर पर बैठे हैं।

राणा ने कहा कि यह नगर कीर्तन गुरु साहिब को समर्पित है। उन्होंने कहा कि अब तक सामने आए बेअदबी के अधिकतर मामले पंजाब से ही सामने आए हैं। शहीदों की धरती पर गुरु गोबिंद सिंह जी ने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया, लेकिन आज पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

इस दौरान राणा ने कहा कि आज भाई गुरजीत सिंह को 15 महीने पूरे हो गए हैं, ऐसे में लोग 15 मिनट का समय निकालकर उनके साथ गुरु साहिब के सम्मान में नारे लगाकर सहयोग करें। उन्होंने बताया कि हाल ही में पंजाब सरकार के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने बेअदबी को लेकर जल्द कानून बनाने का आश्वासन दिया है। ऐसे में पंजाब से इस कानून की शुरुआत होने की उम्मीद है।

राणा ने कहा कि हमारे गुरुओं ने अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया, लेकिन बेअदबी पर कानून बनाने को लेकर अब तक तीन सरकारें दावे कर चुकी हैं और अभी तक किसी ने भी ठोस कानून नहीं बनाया। हालांकि, उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी की सरकार जल्द इस दिशा में कानून बनाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.