Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

महाभारत के ‘दानवीर कर्ण’ नहीं रहे: अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन, कैंसर से जूझ रहे थे दिग्गज कलाकार

36

 मनोरंजन जगत से आज सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है. टीवी9 हिंदी डिजिटल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर की देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके अचानक चले जाने से पूरी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

महाभारत में कर्ण बनकर सबके दिलों में बस गए पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे. 68 साल में उन्होंने अंतिम सांस ली है. पिछले कई दिनों से पंकज धीर अस्पताल में एडमिट थे. लम्बे समय से वो कैंसर से अपनी लड़ाई लड़ रहे थे. लेकिन आखिरकार ये जंग हार गए और बीती रात उन्होंने आखिरी सांस ली.

महाभारत में ‘कर्ण’ बनकर अमर हो गए

पंकज धीर को उनकी शानदार अभिनय क्षमता और दमदार आवाज के लिए जाना जाता था, लेकिन 1988 के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में निभाए गए कर्ण के चरित्र ने उन्हें अमर बना दिया. उनके इस किरदार को इतनी लोकप्रियता मिली कि देश के कई हिस्सों में उनकी मूर्तियों की पूजा भी की जाती थी. उन्होंने ‘सड़क’, ‘सोल्जर’ और ‘बादशाह’ जैसी कई फिल्मों में भी काम किया और टीवी पर भी लगातार सक्रिय रहे. उनके बेटे, निकितिन धीर भी एक जाने-माने अभिनेता हैं.

पवनहंस में होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, अभिनेता पंकज धीर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज (15 अक्टूबर) मुंबई के विले पार्ले स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर कुछ ही देर में किया जाएगा. उनके परिवार और करीबी दोस्तों के साथ-साथ सिनेमा जगत के कई बड़े सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंच रहे हैं. पंकज धीर का जाना भारतीय टेलीविजन के एक युग का अंत है.उनके चाहने वाले और दर्शक उन्हें हमेशा ‘दानवीर कर्ण’ के रूप में याद रखेंगे.

बेटा और बहू भी हैं एक्टर

दरअसल पंकज धीर के बेटे निकितन धीर भी बॉलीवुड एक्टर हैं. जो कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. दरअसल निकितन ने ‘जोधा अकबर’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में जबरदस्त काम किया था. वहीं उनकी बहू कृतिका सेंगर भी एक्ट्रेस हैं, जो टीवी में काफी काम कर चुकी हैं. हालांकि कृतिका को भी बेटे के लिए पंकज धीर ने ही चुना था. यह किस्सा भी काफी वायरल हुआ था.

साल 2014 में निकितिन के पिता एक्टर पंकज धीर अपने डायरेक्शन में बन रही पहली फिल्म को लेकर काम कर रहे थे. उसी वक्त कृतिका सेंगर ऑडिशन देने आई थी. फिल्म में रोल देने के साथ ही पंकज धीर ने उन्हें बेटे के लिए भी चुन लिया. दरअसल वो बहू से काफी प्रभावित हुए थे, जिसके बाद यह फैसला लिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.