Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

36 घंटे और महाराष्ट्र में 3 बवाल…आगजनी-पत्थरबाजी से तनाव, 80 अरेस्ट

36

महाराष्ट्र में पिछले 36 घंटों में हिंसा की तीन घटनाएं हुईं. मुंबई के मीरा भायंदर और पनवेल के बाद अब संभाजी नगर में आगजनी और पत्थरबाजी हुई है. यहां पडेगांव इलाके में एक ही समुदाय के दो गुटों में जबरदस्त मारपीट और पत्थरबाजी की खबर हैं. यहां मामूली विवाद में दी गुट आमने-सामने आ गए. दोनों के बीच जमकर लाठियां और पत्थर चले. बवाल में दोनों ओर से करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हिंसा कर रहे लोगों को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा. पुलिस ने इस मामले में अब तक 64 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस हिंसा करने वाले बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.

महाराष्ट्र में जगह-जगह हो रही हिंसा को रोकने के लिए पुलिस के अधिकारी मोर्चा संभाले हुए हैं. 20 जनवरी को मीरा रोड़ के नया नगर में दो समुदायों के बीच हिंसा की शुरुआत हुई थी. यहां 2 बार दोनों समुदाय के लोग आमने-आमने आ गए थे. इस घटना में कई लोग घायल हुए थे. उसके बाद 22 जनवरी को ही पनवेल में भी बवाल हुआ. यहां नाकाबंदी के बाद भी एक समुदाय के कुछ युवा दूसरे समुदाय के इलाके में बाइक रैली निकाल कर नारेबाजी कर रहे थे जिससे दूसरे समुदाय के लोग भी नारेबाजी करने लगे और माहौल गर्म हो गया. यहां भड़की हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं.

हिंसा करने वाले आरोपियों पर होगी बुलडोजर कार्रवाई: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मीरा भायंदर, नया नगर के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई का बयान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया है. वहीं, मुंबई से सटे मीरा रोड में हुए दो गुटों के बीच तनाव मामले में राज्य के गृह मंत्री ने कहा है कि किसी को बख्शा नही जाएगा. पुलिस ने हिंसा के मामले में 13 लोगो को गिरफ्तार किया कर लिया है. आरोपियों को चिन्हित करने के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है. फुटेज को स्कैन किया जा रहा है. पुलिस अधिकारी का बयान है कि और भी लोगो की गिरफ्तारी की जाएगी. इसके अलावा वो लोग वहां पर जो भी गेर कानूनी काम कर रहे हैं, अवैध कब्जा कर रखे है, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल हिंसा रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

शिवसेना विधायक ने दिया अल्टीमेटम

महाराष्ट्र में हिंसा के मामले में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर 2 दिन में हिंसा नहीं रुकी तो 25 को बंद रखा जाएगा. उन्होंने 48 घंटे में हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं, भाजपा विधायक नितेश राणे आज मीरा रोड़ का दौरा करेंगे. पुलिस ने 21 जनवरी की रात मीरा भाईदर में हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.