Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुरादाबाद में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला: 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

16

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक विवाहित महिला ने अपनी जान-पहचान की महिला का संपर्क एक मुस्लिम युवक से फेसबुक पर कराया. बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं. कुछ ही समय बाद युवक उस महिला के घर आने-जाने लगा और फिर शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद उसने कथित तौर पर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया और उसे व उसके तीन बच्चों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया.

दरअसल, मामला मझोला थाना इलाके के काशीराम कॉलोनी का है. पीड़ित के पति का आरोप है कि आरोपी ने पहले पत्नी को डराकर धर्म परिवर्तन कराया और बाद में बच्चों को महंगे मोबाइल, गिफ्ट और लालच देकर इस्लामी अनुष्ठान करवाने लगा. परिवार जो पहले सख्त शाकाहारी था, उसे मांस खाने के लिए बाध्य किया गया. यहां तक कि घर में भगवान की तस्वीरें हटाकर इस्लामिक पोस्टर लगाए गए और बुर्क़े पहनने को कहा गया.

पति ने एसपी से की शिकायत

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने तीन बच्चों के साथ नमाज पढ़ना शुरू कर दिया था, जबकि दो बेटे पिता के साथ रहने के कारण धर्म परिवर्तन से बच गए. एक दिन बड़ी संतान ने पिता को सूचना दी कि घर में अजीब गतिविधियां चल रही हैं और मां का बरताव बदल गया है. पिता के लौटने पर सबकुछ बदल चुका था. विरोध करने पर पत्नी तीन बच्चों को लेकर आरोपी के घर चली गई. पीड़ित के 17 वर्षीय बेटे ने पिता को बताया कि अजहर नाम का युवक उनके घर आता था, शराब पीता था और छोटे भाई-बहनों को डराता था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अजहर के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल महिला और उसके तीन बच्चों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

एसपी ने क्या कहा?

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मझोला इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना प्रभारी मझोला को एक शिकायत दी है, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि वादी की पत्नी सोशल मीडिया के माध्यम से किसी अजहर नाम के व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी. अजहर नाम के व्यक्ति के द्वारा काफी ब्लैकमेल किया गया है. इतना ही नहीं आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील फोटो वीडियो बना ली थी. लगातार महिला को ब्लैकमेल करता रहा.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मझोला थाने की पुलिस टीम ने महिला को बरामद कर लिया है. अजहर को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.