Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी...

नवजोत सिद्धू की सियासी वापसी पर सस्पेंस: प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल

25

लगातार क्रिकेट मैचों में कमेंट्री कर रहे और मुंबई में कई रियलिटी शो में बजौर जज काम कर रहे पूर्व सांसद और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक से दिल्ली पहुंचकर प्रियंका गांधी से मुलाकात की है. माना जा रहा था कि अब नवजोत सिंह सिद्धू पूरी तरह से अपने टीवी करियर पर फोकस कर रहे हैं और राजनीति से दूरी बना चुके हैं लेकिन प्रियंका गांधी से मुलाकात करके अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर पोस्ट करके नवजोत सिंह सिद्धू ने इन तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है.

नवजोत सिद्धू ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए प्रियंका गांधी और उनके भाई राहुल गांधी का शुक्रिया भी अदा किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, अपनी मेंटर, प्रकाश स्तंभ और मार्गदर्शक देवदूत से मुलाकात हुई. उनके और भाई के प्रति आभारी हूं कि उन्होंने कठिन समय में मेरा साथ दिया.

सिद्धू का सफर

बता दें किसिद्धू बेहद मशहूर चेहरा हैं. वह नेता, टेलीविजन हस्ती के साथ-साथ क्रिकेटर भी रहे हैं. इसके अलावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं. उन्होंने दो दशक तक क्रिकेट खेला. 1983-84 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद 1987 विश्व कप में 4 अर्धशतक लगाए. उन्होंने देश के लिए 51 टेस्ट और 136 वनडे इंटरनेशल मैच खेले.

सिद्धू अपनी छक्का मारने की क्षमता के लिए जाने जाते थे. उन्हें सिक्सर सिद्धू कहा जाता था. क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद कमेंट्री और टेलीविजन की ओर रुख किया. कॉमेडी शोज में जज के रूप में उन्होंने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और बाद में द कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका निभाई. इसके अलावा टीवी सीरियल क्या होगा निम्मो का में भी काम किया.

इतना ही नहीं बिग बॉस जैसे मशहूर रियलिटी शो में भाग लिया. सिद्धू 2004 में बाजेपी में शामिल हुए और अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गए और अमृतसर पूर्व से पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.