Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

इंदौर मेट्रो ने छुआ नया मुकाम: सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक 17 किमी का सफर पहली बार तय

28

इंदौर। इंदौर शहर के लिए गुरुवार का दिन एक और खुशखबर लेकर आया, शहर में पहली बार मेट्रो रेल सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक चली। इस ट्रायल रन में मेट्रो ने 17 किमी की दूरी तय की। पहली बार इस इलाके में पहुंची मेट्रो रेल को देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अभी मेट्रो केवल सुपर कॉरिडोर और उसके आस-पास के इलाके में ही चल रही थी। पहली बार यह शहर के अंदर पहुंची है।

इसके पहले 19 सितंबर को मेट्रो रेल सुपर कॉरिडोर से एमआर 10 आईएसबीटी तक चली थी। अभी तक मेट्रो रेल सुपर कॉरिडोर में 5.9 किमी के हिस्से में ही चल रही है।

अब जल्द ही इसे शहरी इलाकों में भी चलाने की तैयारी है, ताकि विजय नगर, मेघदूत, बापट चौराहा, रेडिसन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी हो।

31 मई 2025 को पीएम नरेन्द्र मोदी ने इंदौर में मेट्रो रेल के पहले चरण का उद्घाटन किया था। एमपी की पहली मेट्रो के उद्घाटन के साथ पहले शुरुआत में इसमें फ्री में सफर करने की सुविधा दी गई।

इसके बाद एक-एक हफ्ते में इसका किराया बढ़ाया गया। मेट्रो रेल के एक स्टेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर रखा गया है। इसके साथ ही पांच स्टेशनों के नाम वीरांगनाओं के नाम पर रखे गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.