Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

फिल्मी स्टाइल ठगी! मोबाइल व्यापारी से 1 करोड़ का फ्रॉड, पुलिस ने नहीं लिखा केस

31

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से ठगी का एक मामला सामने आया है. यहां एक मोबाइल व्यापारी से बंटी-बबली स्टाइल में 1 करोड़ की ठगी की गई है. व्यापारी से ठगी एक दंपत्ति ने की है. हैरानी की बात तो ये है कि पीड़ित व्यापारी पुलिस से गुहार लगा रहा है, लेकिन पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है. मामला जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र का है. पीड़ित व्यापारी कोतवाली क्षेत्र के मयूर विहार में रहता है.

पीड़ित व्यापारी का नाम मोहम्मद तौसीफ है. मोहम्मद तौसीफ ने आरोप लगाया कि एक दंपत्ति ने मिलकर उससे एक करोड़ रुपये की ठगी की है. तौसीफ का कहना है कि यह दंपती लंबे समय तक उनके पास आता-जाता रहा और अब अचानक शहर छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस और साइबर सेल से बार-बार शिकायत के बावजूद आज तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ.

स्टॉक मार्केट में निवेश का लालच दिया

तौसीफ ने बताया कि उनकी दुकान तौसीफ मोबाइल घुसियाने में काफी समय से चल रही थी. इसी दौरान अदनान खान नाम का शख्स मोबाइल खरीद-बिक्री के बहाने उनसे जुड़ा और धीरे-धीरे दोस्ती बना ली. बाद में उसकी पत्नी नगीना खान भी साथ आने लगी. दोनों ने बंटी-बबली अंदाज में उनको स्टॉक मार्केट में निवेश का लालच दिया और कहा कि 35 हजार लगाने पर रोजाना 500 रुपये का मुनाफा मिलेगा.

शुरुआत में कुछ दिन तक रिटर्न मिलने के बाद तौसीफ ने भरोसा कर लाखों रुपये लगाए. रकम धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते पूरे एक करोड़ तक पहुंच गई. तौसीफ का आरोप है कि रकम फंसने के बाद दंपती लगातार और पैसे मांगते रहे. दंपत्ति ने कहा कि अगर और पैसे नहीं दिए तो पहले का पैसा डूब जाएगा. यही नहीं अदनान और नगीना खान बाराबंकी छोड़कर गोवा चले गए हैं.

एसपी ऑफिस में गुहार, लेकिन FIR दर्ज नहीं

फोन पर बात तो करते हैं, लेकिन न पैसे लौटाते हैं और न ही ठोस जवाब देते हैं. सबसे गंभीर आरोप तौसीफ ने पुलिस पर लगाया. उनका कहना है कि कोतवाली, साइबर सेल, एसपी ऑफिस और सिविल लाइन चौकी-हर जगह गुहार लगाने के बावजूद उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हुई. पीड़ित के मुताबिक, कई लोग कहते हैं कि यह बहुत बड़ा मामला है. रिकवरी मुश्किल है, इसलिए केस दर्ज नहीं हो रहा.

यहां तक कि यह भी सुनने को मिला कि बिना खर्च किए कार्रवाई नहीं होगी. हालांकि तौसीफ का कहना है कि किसी पुलिसकर्मी ने उनसे सीधे पैसे नहीं मांगे. पीड़ित ने बताया कि मई से अब तक वह हर पखवाड़े एसपी ऑफिस जाकर अपना मामला रखते हैं. एसपी फोन करके कार्रवाई की स्थिति पूछते भी हैं, लेकिन नतीजा अब तक शून्य है.

घर की हालत हो चुकी बेहद खराब

तौसीफ का कहना है कि घर की हालत बेहद खराब हो चुकी है. पांच लोगों का परिवार है. पुरानी दुकान खाली करनी पड़ी और नई दुकान ज्यादा चल नहीं रही. मार्केट से उठाए गए पैसों को लौटाने का दबाव और धमकियां झेलनी पड़ रही हैं. उनकी जिंदगी भर की कमाई इस बंटी-बबली स्टाइल ठगी में डूब गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.