Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देशभर में मानसून का कहर: 12 राज्यों में बाढ़-बारिश का संकट, यूपी के 28 जिलों और राजस्थान में भारी बा... स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्...

सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हाथ में लिखा है- I Love You, जांच शुरू

26

इंद्री: इंद्री क्षेत्र के गांव बुढनपुर के पास कुरुक्षेत्र रोड पर वीरवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों द्वारा दी गई सूचना पर इंद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शव सड़क के किनारे पड़ा मिला, जिसकी स्थिति देख कर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

एसआई शमशेर सिंह  ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर ‘कर्मबीर’निशा’ और आईलव्यू  गुदा हुआ मिला है, जो उसकी पहचान में सहायक हो सकता है। पुलिस द्वारा आसपास के गांवों में मृतक की पहचान को लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह (मर्चरी हाउस ) में भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद ही मृत्यु के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक की पहचान होने के बाद ही मामले में आगे की कड़ी स्पष्ट हो पाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.