Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

CM मोहन यादव का बड़ा दावा! दक्षिणी अमेरिकी देश सूरीनाम का पहले नाम “श्रीराम” था!

21

सीएम मोहन यादव ने आज भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में ‘तूर्यनाद-25’ कार्यक्रम में शिरकत की । इस मौके पर मोहन यादव ने छात्रों को मातृभाषा हिंदी की ओर प्रेरित किया और हिंदी महत्व को समझाया। इस दौरान सीएम मोहन ने एक  बड़ा दावा कर दिया। मोहन यादव ने कहा कि “सूरीनाम देश” का असली नाम ‘श्रीराम’ था। उच्चारण की वजह से उसका नाम बदल गया है।

समय के साथ उच्चारण बदलने से सूरीनाम का नाम भी बदला-CM

मोहन यादव ने कार्यक्रम में दक्षिणी अमेरिकी देश सूरीनाम के संबंध में बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस देश का नाम ‘श्रीराम’ था। वक्त के साथ उच्चारण बदलने से देश का नाम सूरीनाम हो गया ।इस संबंध में सीएम मोहन यादव ने एक वाक्या का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उज्जैन में सूरीनाम के राजदूत ने भी यह बात कही थी। उनसे देश के सही नाम पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे देश का असल नाम श्रीराम है। समय के साथ उच्चारण बदल जाने से यह सूरीनाम हो गया।

वही इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने मैनिट में हिंदी की ताकत और  महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि करीब एक हजार साल पुरानी यह भाषा कई उतार-चढ़ाव और चुनौतियां झेल चुकी है। हिंदी की सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह आम आदमी से लेकर बड़े नेताओं तक ज़ुबान है।

मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने स्थानीय भाषाओं में उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। दुनिया  के बड़े देशों में बच्चे अपनी मातृभाषा में पढ़कर डॉक्टर, इंजीनियर बनते हैं। सीएम ने कहा कि जब रूस, चीन और जापान के बच्चे अपनी भाषा में डॉक्टर बन सकते हैं, तो भारत के बच्चे क्यों नहीं बन सकते? यही कारण है कि हमने हिंदी में मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराई। सीएम मोहन यादव ने भविष्य में मैनिट में और बड़े कार्यक्रम करने और मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रभाषा हिंदी पर संवाद करने का आमंत्रण दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.