Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म...

सिंगरौली में रात के अंधेरे में 2 बहनों से गैंगरेप, मोबाइल लूटकर भाग गए आरोपी

30

सिंगरौली मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार शनिवार की रात दो किशोरियों के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. दोनों की उम्र 16 व 17 वर्ष है. शिकायत के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है.

घटना रात लगभग 12 बजे की है.दोनों अपने रिश्तेदार के साथ मौसी के घर जा रही थी.ओड़गड़ी के जंगल में तीन बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा किया.रास्ता रोककर दोनों किशोरियों से दुष्कर्म किया.रिश्तेदार ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की.घटना के बाद तीनों युवक वहां से फरार हो गए.कुछ ही देर बाद आसपास के लोग भी घटनास्थल पर आ गए.दोनों किशोरियों को बेहोशी की हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी.घटना के बाद युवकों ने उनके मोबाइल भी लूट लिए.

बरगवां थाना प्रभारी बल के साथ मौके पर पहुंचे.बेहोशी की हालत में दोनों पीड़िताओं को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया.होश आने पर थाना प्रभारी आराधना सिंह ने पीड़िताओं से पूछताछ की तब जाकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध हुआ।

मोरवा SDOP गौरव पाण्डेय ने बताया कि दोनों बालिकाओं की उम्र 16 व 17 वर्ष है.इलाज के बाद पीड़िताओं द्वारा दिए गए बयान के आधार पर महिला थाना में भारतीय न्याय संहिता 2023 और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है.तीन संदेहियों से पूंछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.