Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

दांपत्य जीवन में बढ़ रही है कड़वाहट, क्या आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहे

33

अगर आपके जीवन में पार्टनर को समय देने की बुनियादी जरूरत धीरे-धीरे बाधित होने लगी है या आपके साथी का आपके प्रति आकर्षण कम होने लगा है। तब यह वास्तव में चिंता का विषय है। कई मामलों में वैवाहिक जीवन की मिठास समय से पहले खो जाती है। इसका कारण आपके या पार्टनर की शारीरिक समस्या ही नहीं बल्कि का वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में घर में शयनकक्ष और सोते समय अपनी मुद्रा की जांच करें, क्योंकि वास्तु दोष सुखी वैवाहिक जीवन को बिगाड़ सकता है।

वास्तु शास्त्र का शादी से गहरा संबंध है। आइए जानते हैं कि वास्तु किस प्रकार वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है और रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए किन वास्तु टिप्स का पालन करें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिम-उत्तर दिशा का संबंध सुखी वैवाहिक जीवन से है। इस दिशा में नवविवाहित जोड़े का बिस्तर होना चाहिए। यह दांपत्य जीवन को मधुरता और संतुष्टि से भर देता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से वैवाहिक जीवन प्रभावित होता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर कोई पति-पत्नी एक साथ उत्तर की ओर सिर करके सोते हैं, तो सुबह उन्हें अधिक थकान महसूस होती है। ऐसा मुख्य रूप से चुंबकीय तरंगों के कारण होता है, जो वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोने से आपसी रिश्ते गहरे होते हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में उत्साह बढ़ता है।

वहीं, दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद लेने के लिए पति-पत्नी को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में सोना चाहिए। अगर आपके घर का उत्तर-पूर्व दिशा दोषपूर्ण है तो संतान प्राप्ति में परेशानी आ सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.