Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस में बिदका घोड़ा, लोगों की अटकी सांसें… फिर क्या हुआ?

10

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार यानी 5 सितंबर को ईद-मिलादुन्नबी के दौरान पूरे शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए. बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक हर किसी में उत्साह का माहौल था, लेकिन इस दौरान जुलूस में शामिल एक घोड़ा अचानक बिदक गया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, समय रहते घोड़े के मालिक ने उस घोड़े को संभाल लिया और हालात को काबू में कर लिया, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया.

ममला सदर कोतवाली क्षेत्र के लाल मस्जिद के पास अलविना कन्फेक्शनरी के सामने का है. यहां जुलूस निकाला जा रहा था. जुलूस में कई घोड़े शामिल थे, जिन्हें उनके मालिक संभाल रहे थे. अचानक तेज आवाज के कारण एक घोड़ा बेकाबू होकर कूदने लगा. इससे मौके पर जुलूस में अफरा-तफरी मच गई. जुलूस कमेटी के लोग घोड़े को आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहे, लेकिन हंगामे के बीच घोड़ा लगातार बिदकता रहा.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गनीमत रही कि घोड़ा कहीं भागा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. मुरादाबाद पुलिस और प्रशासन ने जुलूस के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. जिले में कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात था, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. वायरल वीडियो में घोड़ा चालक को स्थिति संभालते देखा जा सकता है.

घोड़े पर पाया नियंत्रण

मामले में समय रहते घोड़े पर उसके मालिक ने काबू कर लिया, जिससे बड़ा खतरा टल गया. इस घटना से जुलूस में मौजूद लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई, लेकिन चालक ने सूझ-बूझ से स्थिति को नियंत्रित कर लिया. वीडियो वायरल होने के साथ ही मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. हर कोई चालक के सूझ-बूझ की तारीफ कर रहा हैं, जिनकी तत्परता से एक संभावित हादसा टल गया. यह घटना इस बात का सबूत है कि जुलूस जैसे बड़े आयोजनों में सुरक्षा और सावधानी कितनी जरूरी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.