Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम...

बिहार में राहुल गांधी ने चलाई बाइक, युवक ने की पास आने की कोशिश, सुरक्षाकर्मी ने जड़ा थप्पड़

35

बिहार में कांग्रेस के नेतृत्व में शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा का आज आठवां दिन है. राहुल गांधी रविवार को कटिहार में यात्रा करने के बाद पूर्णिया पहुंचे. पूर्णिया से शुरू हुई इस यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक अलग अंदाज में नजर आए. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी और उनके समर्थक बाइक चलाते हुए दिखे.

इसी दौरान एक युवक भीड़ से निकलकर राहुल गांधी के पास आता है और उन्हें छूने की कोशिश करता है. उसी वक्त एक सुरक्षाकर्मी मोटर साइकिल से उतरकर उस युवक को थप्पड़ मार कर अलग कर देता है, हालांकि इस दौरान यात्रा जारी रहती है.

अधिकारों को छीनना चाहती है बीजेपी- राहुल गांधी

यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस का मानना है कि दलितों का उद्धार नहीं होना चाहिए. इसके अलावा अति पिछड़े वर्गों को सामाजिक स्तर पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और महिलाओं को अधिक स्वतंत्रता नहीं दी जानी चाहिए. राहुल ने कहा इसलिए वे संविधान को नष्ट करने पर तुले हुए हैं.

यहां देखे वीडियो:

एक दिन पहले कटिहार पहुंचे राहुल गांधी

बिहार मे SIR के खिलाफ शुरू की गई अधिकार वोटर यात्रा शनिवार को कटिहार पहुंची थी. जहां राहुल गांधी ने मखाना किसानों के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना था. इस यात्रा में सांसद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और कटिहार सांसद तारिक अनवर भी शामिल थे. राहुल गांधी स्वास्थ्य पर चर्चा कर रहे थे इसी बीच उन्होंने पप्पू यादव की चुटकी लेते हुए उनका पेट कम करने और वजन घटाने की भी बात कही. इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे.

दो दिन बाद प्रियंका गांधी भी होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार 26 और 27 अगस्त को होने वाली यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होगी. इसके अलावा बिहार के जो राज्य उत्तर प्रदेश से सटे हैं, वहां की यात्राओं में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा भी कई बड़ी हस्तियां भी इस यात्रा में शामिल हो सकती हैं, जिसमें एमके स्टालिन, ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन आदि शामिल हैं. वोटर अधिकार यात्रा में इन बड़ी हस्तियों के शामिल होने का मकसद देशभर में इस यात्रा का व्यापक प्रभाव डालना है.

बता दें कि 1,300 किलोमीटर की यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी. 16 दिनों की तक चलने वाली यह यात्रा 20 से ज्यादा जिलों से होकर गुजरेगी और 1 सितंबर को पटना में एक रैली के साथ समाप्त होगी. यह यात्रा बिहार में हो रहे एसआईआर के खिलाफ शुरू की गई थी. विपक्ष का मानना था कि इस प्रक्रिया के तहत सरकार मतदाता सूची में गड़बड़ी कर रही है और लोगों के वोट देने के अधिकारों को छीन रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.