Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

12 करोड़ कैश, 6 करोड़ के जेवर, कौन हैं कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र जिन्हें ED ने किया गिरफ्तार?

278

देश भर में 22 और 23 अगस्त को बड़ी कार्रवाई करते हुए ED ने अवैध सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में ED ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग के विधायक केसी वीरेंद्र पप्पी को सिक्किम से गिरफ्तार किया है. उनके पास से 12 करोड़ कैश बरामद किया गया है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने करोड़ों रुपये के साथ-साथ 6 करोड़ के जेवरात, 10 किलोग्राम चांदी और 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं. सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीमों ने एक साथ 31 जगहों पर छापामारी की, जिनमें गंगटोक, चित्रदुर्ग, बेंगलुरु, हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा शामिल हैं .

गोवा में भी ईडी ने पांच बड़े कैसीनो की तलाशी ली, जिनमें पपीज कैसीनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसीनो, पपीज कैसीनो प्राइड, ओशन 7 कैसीनो और बिग डैडी कैसीनो शामिल हैं. ईडी ने यह दावा कि उन्होंने देश के अलावा विदेशों में भी काला धन इकट्ठा किया. केसी वीरेंद्र अपने सहयोगियों के साथ सिक्किम के गंगटोक गए थे. जहां पर वो कैसिनो के लिए जमीन को लीज पर लेने का काम कर रहे थे फिर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने 17 बैंक अकाउंट और 2 बैंक लॉकरों को भी फ्रीज कर दिया है.

कौन हैं के.सी. वीरेंद्र पप्पी?

50 वर्षीय के.सी. वीरेंद्र पप्पी का जन्म 30 जून साल 1975 में हुआ था. वो कर्नाटक के चित्रदुर्ग से ताल्लुक रखते हैं. ये एक बिजनेसमैन भी हैं. उन्होंने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की. उन्होंने 122,021 वोट हासिल किए थे. इसके साथ ही बीजेपी के जीएच थिप्पारेड्डी को के.सी. वीरेंद्र पप्पी ने 53,300 वोटों के एक बड़े अंतर से हराया था. उनके पिता पेशे से कोंडलाहल्ली में एक किसान थे. उन्होंने 1999 में बी.कॉम. की डिग्री एचपीपीसी गवर्नमेंट फर्स्ट ग्रेड कॉलेज से प्राप्त की जो कुवेम्पु विश्वविद्यालय से संबंधित है. 2023 के चनावी हलफनामें में उनकी घोषित संपत्ति कुल 134.9 करोड़ थी. वहीं इनपर 2 की क्रिमिनल केस भी हैं. के.सी. वीरेंद्र पप्पी कन्नड़ अभिनेता डोड्डन्ना के दामाद भी हैं.

ईडी ने क्या जानकारी दी?

ईडी के अनुसार के.सी. वीरेंद्र के भाई के सी नागराज और उनके बेटे पृथ्वी एन राज के ठिकानों पर कई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं. उनके एक और भाई के सी थिप्पेस्वामी दुबई से ऑनलाइन गेमिंग का काम देख रहे हैं. वीरेंद्र पर किंग567, राजा567, पपीज003, रत्ना गेमिंग जैसी ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट को चलाने का आरोप लगाया गया है. वहीं उनके भाई के.सी. थिप्पेस्वामी पर दुबई से डायमंड सॉफ्टेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम9 टेक्नोलॉजीज नाम की तीन बिजनेस संबंधी संस्थाओं को चलाने का आरोप लगा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.