Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

बिहार: पासपोर्ट पाना आसान, अपने इलाके में मोबाइल वैन कैम्प से कैसे लें लाभ?

27

बिहार के लखीसराय में मंगलवार से तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैम्प के आयोजन का आगाज हुआ है. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की ओर से यह आयोजन 1 से 3 जुलाई 2025 तक चलेगा. कैम्प के आयोजन का शुभारंभ पटना की क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी और लखीसराय के जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की उपस्थिति में किया गया.

दरअसल डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में आवेदकों की बढ़ती संख्या और लखीसराय जिला में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र न होने की वजह से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से इस अभियान की शुरुआत की गई है. इसका मकसद क्षेत्रीय आवेदकों को अपने इलाके में ही पासपोर्ट संबंधी सुविधा प्रदान की जा सके.

गौरतलब है कि दिनांक 12.05.2025 से ही भारत सरकार द्वारा चीप युक्त पासपोर्ट जारी किया जा रहा है जिसमें आवेदकों से संबंधित सारी जानकारी संग्रहित होगी. अप्रैल 2024 के बाद से कुल नौ कैंप आयोजित किए जा चुके हैं. सिवान, गोपालगंज, पूर्णिया एवं पुलिस जिला बगहा में आयोजित होने के बाद लखीसराय में आयोजित होने वाला यह कैम्प दसवां कैप है.

इस कैम्प में नये (Fresh) एवं पुनर्निगमन (Re-issue) पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं. इस कैम्प के लिए रोजाना 55 अप्वाइंटमेंट स्लॉट जारी किए गए हैं. ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन तथा अधिक जानकारी www.passportindia.gov.in पर उपलब्ध है. आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन भरकर निर्धारित शुल्क जमाकर पासपोर्ट सेवा मोबाईल चैन कैंप के लिए अप्वाइंटमेंट लेना होगा. तय दिन, समय एवं स्थान पर आवश्यक कागजातों की मूलप्रति और इनकी छायाप्रति लेकर फोटो, उंगलियों के निशान एवं आवेदन तथा मूल प्रमाणपत्रों की जांच के लिए खुद ही उपस्थित होना होगा.

जानकारी के मुताबिक इस कैम्प में पीसीसी के लिए आवेदन किसी कारण अथवा प्रमाणपत्र के लिए रोके गए आवेदन एवं बिना पूर्व में ऑनलाईन समय लिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आवेदक जरूरी कागजात संबंधी जानकारी के लिए उपरोक्त वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं.

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना यह सेवा प्रदान करते रहने के लिए वचनबद्ध है. खास बात ये कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना के सहयोग से बिहार पुलिस को वर्ष 2024-25 के लिए पासपोर्ट आवेदन सत्यापन डेटा के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पुलिस का पुरस्कार प्राप्त हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.