Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

तेज हवाएं, भारी बारिश… MP के 28 जिलों में अलर्ट; दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने बदला मौसम

18

मध्य प्रदेश में जुलाई की शुरुआत बारिश से हुई. महीने का पहला दिन यानी एक जुलाई गर्मी से राहत लेकर आया. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून के साथ चक्रवात का प्रभाव राज्य में बारिश लेकर आ रहा है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में 4 जुलाई तक कई जिलों के लिए बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है.

दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है. इसकी वजह से दक्षिणी राजस्थान से सटे इलाकों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश के आसार है. साथ ही उत्तर गुजरात और पूर्वी उत्तर प्रदेश से भी मानसूनी सिस्टम सक्रिय होकर मध्यप्रदेश की ओर बढ़ने के संकेत दे रहे हैं. इसकी वजह से प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार है.

प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 1 जुलाई को प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं कई अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है. प्रदेश के अशोकनगर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि श्योपुर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, मैहर, सतना, पन्ना, सीधी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. तो वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में हल्की बारिश का संभावना है.

2 जुलाई को मध्य प्रदेश के इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 2 जुलाई को 30 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. तो वहीं नीमच, मंदसौर, सिवनी, मंडला, बालाघाट में बारिश की संभावना है. प्रदेश के भारी बारिश संभावित क्षेत्रों में श्योपुर, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर जिले शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.