Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Korba News: डिप्टी सीएम अरुण साव का कोरबा दौरा; 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा-मुक्त करने के दिए कड़े नि... Raipur Municipal Action: भाठागांव में बाजार खाली कराने के दौरान भारी हंगामा; निगम कर्मचारियों और पुल... Kawardha Cyber Police Action: डिप्टी सीएम पर अभद्र फेसबुक कमेंट पड़ा भारी; साइबर पुलिस ने दो को भेजा... Gwalior News Update: LNIPE में 14 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन उग्र, भूख हड़ताल के बीच प्रशासनिक भव... Sagar Police Action: मालथौन इलाके में पुलिस और 30 हजार के इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़; 2 देसी कट्टे... Delhi Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपियों का खुलासा, पार्क की टूटी दीवारों और सुरक्षा... Delhi Teenager Stabbing Case: मामूली कहासुनी में किशोर की हत्या, भाई को भी मिल रही जान से मारने की ध... Ayodhya Crime News: चढ़ावा चोरी कांड में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में ... Legal Action on Youtuber: निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ FIR की मांग, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस क... Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने...

इन इलाकों में घूमने का है मूड तो पहले पढ़ें ये Report, मचा है हड़कंप

31

देशभर में मानसून ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। यदि आप इस मौसम में उत्तर भारत के हिल स्टेशनों या तीर्थ स्थलों की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ये रिपोर्ट जरूर पढ़ें ,  क्योंकि कई जगहों पर मौसम बिगड़ने से हालात चिंताजनक हैं।

हिमाचल प्रदेश: मंडी में बादल फटा, रेड अलर्ट जारी
हिमाचल के मंडी जिले में बादल फटने की घटना के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश से घरों और सड़कों को नुकसान, और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

उत्तराखंड में बढ़ा खतरा: अलकनंदा में उफान
रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में आया उफान इतना तेज है कि किनारे से करीब 20 मीटर दूर स्थित भगवान शिव की 15 फीट ऊंची मूर्ति भी जलमग्न हो गई है। चमोली जिले में बिरही-निजमुला मोटर मार्ग भारी भूस्खलन के कारण बंद है।
कोटद्वार-सतपुली मार्ग पर भी भूस्खलन से नेशनल हाईवे ठप हो गया है। यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर तीन जगह रास्ते टूटे होने के कारण 700 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं।

उत्तरकाशी में बादल फटने से मची अफरा-तफरी
सिलाई बैंड क्षेत्र में बादल फटने की घटना में अब तक 2 शव बरामद, जबकि 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
NDRF, SDRF और ITBP की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

प्रशासन की अपील

  • नदी किनारे न जाएं, बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों से दूरी बनाएं।
  • यात्रा पर जाने से पहले स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग के अलर्ट चेक करें।
  • यात्रा टालने या स्थगित करने का विकल्प भी बेहतर हो सकता है, खासकर जब मौसम ज्यादा खराब हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.