Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

जगन्नाथ यात्रा के दौरान शाही मस्जिद पर फेंकी चप्पल, मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश, थाने के बाहर प्रदर्शन

29

धार्मिक नगरी उज्जैन में वैसे तो सभी त्योहार सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार रात को नगर में धूमधाम से निकली खाती समाज की जगन्नाथ यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने छत्रीचौक स्थित शाही मस्जिद पर चप्पल फेंक दी. पूरे मामले में बवाल उस समय मच गया जब इस घटना का वीडियो वायरल होने लगा.

इस घटना से मुस्लिम समाज के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने देर रात को ही खाराकुआं थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल, शुक्रवार को नगर भर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई.

मुस्लिम समाज ने आक्रोश व्यक्त किया

खाती समाज ने वर्षों से चली आ रही अपनी परंपराओं का निर्वहन हुए इस वर्ष भी यह यात्रा धूमधाम से निकाली, लेकिन यात्रा में शामिल कुछ लोगों ने यात्रा के छत्रीचौक पहुंचने पर शाही मस्जिद पर चप्पल जूते फेंक दिए, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पूरा बवाल मच गया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने खाराकुआं थाने पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया.

रात को किसी की पहचान न हो सकी

मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन वायरल वीडियो में काफी लोगों की भीड़ होने के कारण रात को किसी की पहचान न हो सकी. हालांकिखाराकुआं थाना पुलिस ने इस मामले में अबरार अहमद निवासी मोचीवाड़ा की शिकायत पर 91/ 25 धारा 299 बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने इस पूरे मामले पर क्या कहा?

इस पूरे मामले में खाराकुआं थाना प्रभारी राजकुमार मालवीय का कहना है कि हमने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हम छत्रीचौक स्थित क्षेत्र में पहुंचकर वहां लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे के वीडियो देखेंगे और उसके माध्यम से दोषियों को चिन्हित करने का प्रयास करेंगे. जिस व्यक्ति ने भी शाही मस्जिद पर चप्पल-जूते फेके हैं उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी.

पूरे मामले को लेकर गंभीर है पुलिस

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस गंभीर दिखाई दे रही है क्योंकि एक और मुस्लिम और बोहरा समाज का मोहर्रम चल रहा है. वहीं आने वाले दिनों में श्रावण मास की शुरुआत भी होने वाली है. बाबा महाकाल की सवारी भी इसी मार्ग से होकर गुजरती है. इन सभी बातों को ध्यान में रखकर पुलिस इस मामले मे ऐसी कार्रवाई करना चाहती है, जिससे कि सौहाद्र बना रहे और कोई फिर इस तरह की घटना को अंजाम न दे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.