Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

‘ड्रग एडिक्ट हैं सोनम और राज…’, राजा रघुवंशी के भैया ने की थर्ड डिग्री देने की मांग

35

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब दावा किया गया कि सोनम और राज कुशवाह ड्रग एडिक्ट हैं. यह दावा किसी और ने नहीं, बल्कि राजा के बड़े भाई विपिन ने किया है. विपिन ने कहा कि राजा के मर्डर केस में आरोपी आनंद और आकाश अपने बयान से पलट चुके हैं. पूरी संभावना है कि राज और सोनम भी अपने बयान से पलट जाएंगे.

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि इसलिए हम शुरू से दोनों के नार्को टेस्ट की मांग कर रहे हैं. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि सोनम और राज दोनों ड्रग्स का सेवन करते थे, और यही उनकी आपराधिक गतिविधियों की एक बड़ी वजह हो सकती है. विपिन ने कहा कि राजा के साथ विश्वासघात हुआ है. सोनम और राज न केवल व्यक्तिगत रूप से करीब थे, बल्कि नशे की लत में भी एक-दूसरे के साथी थे.

विपिन ने कहा- राज ड्रग्स लेता था और सोनम भी उसी के साथ ड्रग्स लेने लगी थी. उन्होंने यह भी कहा कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों आनंद और आकाश पहले अपने बयान दे चुके थे, लेकिन अब वे पलट चुके हैं. विपिन ने आशंका जताई कि राज और सोनम भी अपने बयानों से पलट सकते हैं, जिससे मामले में सच्चाई दब सकती है. इसी आधार पर राजा के परिवार की ओर से लगातार आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की जा रही है.

थर्ड डिग्री दे पुलिस- विपिन

राजा के भाई विपिन ने आगे कहा कि अगर नार्को टेस्ट होता है तो आरोपी अपने बयानों से नहीं पलट पाएंगे और सच सामने आ जाएगा. पुलिस को चाहिए कि वह थर्ड डिग्री इस्तेमाल कर आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करे, ताकि हत्या की असली साजिश का खुलासा हो सके.

अब तक 8 गिरफ्तारियां हुईं

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी सहित फ्लैट मालिक, चौकीदार और ब्रोकर शामिल हैं. पुलिस की जांच फिलहाल जारी है और राजा के परिवार का दावा है कि पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए गहन और निष्पक्ष जांच जरूरी है. परिवार का यह भी कहना है कि वे तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक राजा को पूरी तरह से न्याय नहीं मिल जाता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.