Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

नाफेड के टेंडर ऊंचे जाने से चने के दाम में तेजी

34

इंदौर। चने में सीमित रूप से मिलर्स की मांग जोर पकड़ने लगी है। दरअसल, चने से बने उत्पाद बेसन और चना दाल में उपभोक्ता पूछपरख अच्छी आने लगी है। इसके चलते मंडियों में मिलों की चने में लेवाली बढ़ गई है। वहीं, स्टाकिस्टों के हाथों में माल कम होने से चने की सप्लाई बेहद कमजोर है। इस वजह से नाफेड पर निर्भरता बढ़ने से हाजिर बाजारों में चने के दामों में तेजी दर्ज की गई।

मंगलवार को चना कांटा बढ़कर 5300, विशाल 5100-5150 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। व्यापारियों का कहना है कि नाफेड द्वारा चना टेंडर ऊंचे दामों पर पास किए जाने से चने में सेंटीमेंट मजबूत बन गया है। नाफेड अब तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक लाख टन से अधिक चना बेच चुका है। अनुमान है कि अब महाराष्ट्र (2022) नाफेड में 2.75 लाख टन चने का स्टाक बताया गया है।

वर्तमान दामों पर भी स्टाकिस्टों की सक्रियता को देखते हुए वर्तमान दामों में और तेजी की उम्मीद की जा रही है। काबुली चने में सीमित पूछपरख रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए हैं। कंटेनर में डॉलर चना (40/42) 14900, (42/44) 14700, (44/46) 14400, (58/60) 12500, (60/62) 12400, (62/64) 12300 रुपये क्विंटल के भाव बोले गए। तुवर, मसूर और उड़द में फिलहाल कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा।

दलहन के दाम – चना कांटा 5300, विशाल 5100-5150, मसूर 5700, तुवर महाराष्ट्र सफेद 10000-10200, कर्नाटक तुवर 10200-10400, निमाड़ी तुवर 8700-9800, मूंग नया 7600-7700, बोल्ड मूंग 8000-8100, एवरेज 6800-7200, उड़द बेस्ट 7400-8500, मीडियम 5500-7000, गर्मी की उड़द 7600-8000, मीडियम 4500-5500, हल्की 3000-5000 रुपये क्विंटल ।

दालों के दाम – चना दाल 6700-6800, मीडियम 6900-7000, बेस्ट 7100-7200, मसूर दाल 7000-7100, बेस्ट 7200-7300, मूंग दाल 9400-9500, बेस्ट 9600-9700, मूंग मोगर 9800-9900, बेस्ट 10100-10100, तुवर दाल 11500-11700, मीडियम 12400-12500, बेस्ट 12800-12900, ए. बेस्ट 13800-14000, ब्रांडेड तुवर दाल 14500, उड़द दाल 9600-9700, बेस्ट 9800-9900, उड़द मोगर 10400-10500, बेस्ट 10600-10700 रुपये।

गेहूं मंडी भाव – मिल क्वालिटी 2400-2425, पूर्णा 2600-2650, लोकवन 2750-2800, मालवराज 2400-2425, मक्का 2200-2225 रुपये। आटा-बेसन – आटा 1340-1350, मैदा 1360-1380, रवा 1400-1420 और बेसन 3150-3200 रुपये कट्टा।

चावल के भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500,कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4000-4500, परमल 2800-3000, हंसा सेला 2900-3100, हंसा सफेद 2500-2700, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.