Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कांग्रेस का वचन पत्र तैयार कमल नाथ बुधवार को कर सकते हैं बड़ी घोषणा

30

भोपाल: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना वचन पत्र तैयार कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ आज बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये महीना देने, पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, सौ यूनिट बिजली निश्शुल्क और दो सौ यूनिट आधी दर पर देने, पुरानी पेंशन योजना के साथ किसानों की कर्ज माफी की गारंटी की घोषणा की जा चुकी है।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार महिला, युवा, किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अलग-अलग वचन पत्र तैयार किए गए हैं। विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने सभी वर्गों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर अपनी ओर से अंतिम रूप दे दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ भी बैठकें हो चुकी हैं। इन्हें बड़ा कार्यक्रम कर जारी किया जाएगा। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ बुधवार को बड़े वर्ग काे प्रभावित करने की वाली घोषणा कर सकते हैं।

वरिष्ठ नेताओं से अभद्रता करने वाले मोहन ढाकसे को पार्टी से निकाला

उधर, प्रदेश कांग्रेस ने खंडवा से चुनाव लड़ चुके मोहन ढाकसे को पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से निष्कासित कर दिया। ढाकसे को कार्यकर्ताओं की बैठक में वरिष्ठ नेताओं से अभद्रता करने और अनर्गल आरोप लगाने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया था।

संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि ढाकसे ने जो उत्तर दिया, उससे संगठन संतुष्ट नहीं है। पार्टी की रीति-नीति के विरुद्ध किए गए आचरण के कारण उन्हें कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ढाकसे को पहले खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया और फिर नियुक्ति पर रोक लगा दी। कुछ दिनों बाद उनके स्थान पर डा.मुनीष मिश्रा को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। तब से ही जिले में विवाद चल रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.